Today’s Top News:  जगदलपुर में आयोजित 3 दिवसीय आदिवासी सांस्कृतिक महाकुंभ बस्तर पंडुम का आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया. इस अवसर पर राष्ट्रपति ने बस्तर में हाल ही के दिनों में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि 4 दशक से यह क्षेत्र माओवादियों से ग्रस्त था. सबसे अधिक नुकसान युवाओं, आदिवासियों को हुआ है. भारत सरकार की निर्णायक कार्रवाई से बस्तर में वर्षों से व्याप्त असुरक्षा, भय और अविश्वास और का वातावरण अब समाप्त हुआ. माओवाद से जुड़े लोग हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं, जिससे शांति लौट रही है.

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कबीरपंथियों की आस्था के प्रमुख केंद्र दामाखेड़ा के नाम परिवर्तन को लेकर औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब सिमगा तहसील स्थित ग्राम दामाखेड़ा को “कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा” के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में आधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. जिले में आज 21 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों पर कुल 76 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

बीजापुर। एक तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं, वहीं दूसरी ओर बस्तर में एक के बाद एक जिले में माओवादियों का समर्पण जारी है. सुकमा में 21 माओवादियों के बाद बीजापुर में 30 माओवादियों ने हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला लिया है. इन 30 माओवादियों के सिर पर करीब 85 लाख रुपए का ईनाम घोषित था.

कांकेर। शासकीय कन्या आश्रम में एक शिक्षिका द्वारा छात्राओं को भूत-प्रेत भगाने के नाम पर अंधविश्वास फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस बात की जानकारी मिलने के बाद आश्रम पहुंची जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर ने शिक्षिका को मौके पर ही फटकार लगाते हुए ऐसे काम से दूर रहने को कहा.

खैरागढ़। राज्य शिक्षा आयोग के फर्जी आदेश के सहारे वर्षों तक सरकारी सेवा करने वाले चार कर्मचारियों को जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है. इसके साथ अब उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज कराया है. इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

अब ‘कबीर धर्म नगर’ के नाम से जाना जाएगा दामाखेड़ा, राजपत्र में अधिसूचना जारी

बस्तर पंडुम का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया शुभारंभ, कहा- बस्तर में समाप्त हुआ अविश्वास और भय का रास्ता, लौट रही है शांति…

खात्मे की ओर माओवाद: 21 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ किया आत्मसमर्पण, सिर पर था 76 लाख रुपए का ईनाम…

सुकमा के बाद बीजापुर में बड़ा सरेंडर, 30 माओवादियों ने डाले हथियार, सिर पर था 85 लाख रुपए का ईनाम…

शासकीय कन्या आश्रम में शिक्षिका का अजब-गजब कारनामा, भूत भगाने के नाम पर छात्राओं को डराने का आरोप…

फर्जी आदेश के दम पर वर्षों तक सरकारी नौकरी कर रहे चार कर्मचारी हुए बर्खास्त, गंभीर धाराओं में एफआईआर भी दर्ज…

CG Weather Update : रात का बढ़ेगा पारा, दिन रहेगा गर्म… अगले 7 दिन ऐसा ही बने रहेगा मौसम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़, नक्सलवाद पर लेंगे हाईलेवल मीटिंग, बस्तर पंडूम के समापन समारोह में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल से छूटते ही राजधानी की तीन दुकानों पर बोला था धावा 

19 साल का लड़का बना ठगी का मास्टरमाइंड: मोबाइल दुकान खोलने की चाह में करने लगा साइबर ठगी, लोन दिलाने के नाम पर छोटे व्यवसायियों को बनाता था शिकार

SIR में एक ही समुदाय के मतदाताओं के नाम पर आपत्ति से भड़के वोटर, थाने में की शिकायत

SBI के चीफ मैनेजर के घर चोरी : खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में डंप माओवादियों के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

Raipur News : राजधानी के तालाब में मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप

उरकुरा रेल्वे स्टेशन के समीप स्थित आइल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी…

तीन मजदूरों की मौत मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोल्ड स्टोरेज संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

शासकीय कन्या आश्रम में शिक्षिका का अजब-गजब कारनामा, भूत भगाने के नाम पर छात्राओं को डराने का आरोप…

CG News: बीमा राशि पाने के लिए रची फर्जी लूट की कहानी, आरोपी गिरफ्तार, 30 ग्राम सोने की ज्वेलरी जब्त

ट्रांसफार्मर और कॉपर चोर गिरोह का भंडाफोड़ : 6 आरोपी गिरफ्तार, एम्बुलेंस से करते थे चोरी का माल परिवहन, 17.30 लाख की संपत्ति जब्त

CG Crime : ऑनलाइन ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

स्कूल परिसर में विदाई समारोह के दौरान छात्रों की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, प्रबंधन की लापरवाही आई सामने

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H