राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर सत्ता पक्ष बीजेपी विपक्षी कांग्रेस पर हमलावर है। मामले को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- राहुल गांधी महाकाल से माफी मांगे। कांग्रेस और राहुल गांधी को सोचने का समय निकालना चाहिए। राहुल गांधी को महाकाल के दरबार में जा कर माफी मांगना चाहिए, उनकी सरकार में किसानों की हालत खराब हुई थी। किसानों को लेकर झूठ बोल रहे है। जो उन्होंने 55 साल में किया उससे ज्याद हमने कम समय में कर दिखाया है।

बड़ा हादसाः नेत्रहीन युवक अमरकंटक नर्मदा नदी के रामघाट में डूबा, मौत, मृतक जबलपुर के अपंग संस्थान का छात्र था

कपड़े उतारकर प्रदर्शन गंदी मानसिकता का परिचय

यूरोपीय यूनियन से समझौता किसानों के लाभ के लिए हैं। सबसे ज्यादा कॉटन मिल में कांग्रेस के समय में ताले लगे। AI समिट के समय कांग्रेस ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन कर गंदी मानसिकता का परिचय दिया। 1500 करोड़ से ज्यादा की राशि सोयाबीन के लिए भावन्तर में दी, इसको राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। कई राज्यों ने इसे अपनाया। समृद्ध किसान समृद्ध माध्यम की तरफ तेजी से बढ़े हैं। प्रदेश वैश्विक एग्रो एक्सपर्ट के रूप में जाना जाए। बिजली पानी की उपलब्धता के चलते 27 फीसदी सरसों का रकबा बढ़ा।

दलहन में राज्य तेज गति से बढ़ रहा

5500 से 6000 तक भाव बाज़ार का है। 6200 एमएसपी केन्द्र की है। सरसों उपज के उचित मूल्य के लिए भावन्तर योजना बना रहे हैं। किसान मूंग की जगह अगर उडद लगाएं, सरकार 600 प्रति क्विंटल बोनस देगी। फसल विविधीकरण के लिए यह निर्णय बहुत लाभदायक है। दलहन में राज्य तेज गति से बढ़ रहा है। मसूर, चना, उडद इसके उपार्जन के लिए प्रस्ताव के केंद्र सरकार को भेजा है। मुआवजे के सवाल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन बोले- पीला मोजेक तक में राहत का प्रयास किया। किसान की आय बढ़े, कष्ट के समय किसान की साथ सरकार खड़ी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m