Bihar News: सहरसा में बीते दिनों 18 फरवरी को अपराधियों ने कक्षा 7वीं के छात्र अंकित आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज सोमवार (23 फरवरी) को मृतक छात्र के घर पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जाहिर की। सांसद ने मृतक के माता-पिता से बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही उन्होंने यह आश्वासन दिया की वे इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ हैं।
सांसद ने इस घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताया और कहा कि, एक 13 साल के बच्चे की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है? परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी अपराधियों ने मासूम को निशाना बनाया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं कि वे बच्चों तक को नहीं छोड़ रहे।
इस दौरान पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि, पूरे प्रदेश में अपराधियों का बोल बाला है। उन्होंने कहा कि कहीं बच्चियों के साथ दरिंदगी हो रही है, तो कहीं दिनदहाड़े हत्याएं की जा रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन मौन बना हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, जब भी जनता के हक की आवाज उठाई जाती है, तो उसे दबाने की कोशिश होती है।
अंकित आनंद की हत्याकांड मामले में पप्पू यादव ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर असंतोष जाहिर किया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से इस हत्याकांड की CBI जांच कराने की मांग की है। बता दें कि हादसे के समय अंकित स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहा था। इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र स्थित सिमराहा के पास बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी। सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


