बाढ़/पटना। दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चंदन पार्क की गली नंबर-3 में एक किराए के मकान में 32 वर्षीय अनीता और उसकी तीन छोटी बेटियों (5 वर्षीय अनुष्का, 4 वर्षीय मुस्कान और मासूम पल्लवी) की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्या इतनी क्रूरता से की गई कि पीड़ितों की श्वास नली तक कट गई। अंदेशा है कि हत्या से पहले चारों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया था, क्योंकि पड़ोसियों को चीखने तक की आवाज नहीं आई। वारदात के बाद से आरोपी पति मुनचुन केवट फरार है।
हत्या की वजह बेटा न होना?
प्रारंभिक जांच में पुलिस अवैध संबंधों और पारिवारिक कलह के साथ-साथ ‘बेटा न होने की चाहत’ को हत्या का मुख्य कारण मान रही है। हालांकि, रिश्तेदारों का कहना है कि मुनचुन और अनीता के बीच अक्सर झगड़े नहीं होते थे। मुनचुन आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था और 8 महीने पहले ही बिहार से दिल्ली शिफ्ट हुआ था।
बिहार में बवाल: ससुराल वालों का फूटा गुस्सा
हत्या की खबर मिलते ही मृतका के मायके वाले बिहार के पटना स्थित मुनचुन के पैतृक गांव पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने मुनचुन के पिता और भाई के साथ मारपीट की और उन्हें जबरन गाड़ी में ले जाने की कोशिश की, जिन्हें ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर बचाया।
कानूनी कार्रवाई और जांच
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार मुनचुन की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


