कुंदन कुमार, पटना। दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले पर बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है।विजय चौधरी ने शराब मामले में केजरीवाल को बरी होने पर कहा कि, यह न्यायालय का आदेश है। न्यायालय का जो आदेश है उसका पालन सबको करना पड़ता है।
वहीं, एक सवाल के जवाब में विजय चौधरी ने कहा कि, जब कोई कहीं कुछ हो जाता है। कोई बड़े नेता फंस जाते हैं, तो कहा जाता है कि सरकार ने ऐसा करवाया है। सरकार को दोष दिया जाता है, लेकिन आज जब बरी हुए तो इस तरह की बात विपक्ष के लोग बोल रहे हैं। यह कहीं से भी उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि, न्यायालय का जो आदेश होता है, उसी के अनुसार सब कुछ होता है। न्यायालय ही उन्हें जेल भी भेजने का आदेश दिया था और उन्हें बरी भी किया है, जो लोग कहते हैं की जांच एजेंसी पर दबाव बनाया जा रहा है। जान-बूझकर विपक्ष के नेताओं को फंसाया जा रहा है। उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है।
वही, दिल्ली शराब नीति मामले में सभी आरोपों से बरी किए जाने पर आप प्रमुख और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि, यह मामला उनके खिलाफ रचा गया। उन्होंने इसे आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र बताया। कोर्ट के बाहर केजरीवाल ने कहा कि, मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। मुझ पर भाजपा ने झूठे आरोप लगाए। आज कोर्ट ने भी कह दिया कि केजरीवाल‑सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं।
ये भी पढ़ें- ‘हार से निराश हो चुके हैं तेजस्वी ‘, सत्र के आखिरी दिन भी नेता प्रतिपक्ष के सदन नहीं पहुंचने पर नीरज कुमार ने कसा तंज
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


