UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में तेजी से पारा चढ़ने लगा है. अब प्रदेश में भीषण गर्मी दस्तक दे रही है. कई जिलों में तापमान 30 से 34 डिग्री पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने जल्द ही तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है. फरवरी में ही अप्रैल वाली गर्मी पड़ने लगी है. हालांकि, 2 मार्च को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में छिटपुट बारिश और 20 से 30 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है.
इसे भी पढ़ें- ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते…’, होली से पहले सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- जो अराजकता करेंगे, उनका इलाज होगा
मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम सामान्य रहेगा. कही भी बारिश होनी की संभावना नहीं है. महीने के शुरुआत में कई जिलों का तापमान 30 से 35 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है. अब प्रदेश में पारा तेजी से बढ़ेगा, जिससे लोगों को तेज धूप और चुभने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें- ‘उनका नजरिया सही नहीं…’, मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश पर बोला पर करारा हमला, कहा- वो केवल मुस्लिम समुदाय से प्रेम करते हैं
वहीं बात की जाए तो फिलहाल अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, सीतापुर, बहराइच, हमीरपुर, बांदा, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, बरेली, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में सुबह से ही गर्मी का एहसास हो रहा है. शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान बांदा और हमीरपुर में 34.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं राजधानी लखनऊ में भी 32 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

