इस देश में जेल से भागना नहीं है गैरकानूनी, जानें क्या है वजह?

दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां पर जेल से भागना कोई जुर्म नहीं माना जाता.

आइए जानते हैं कौन सा है वह देश और आखिर वहां इसके पीछे क्या वजह है.

जर्मन कानूनी सोच इस विचार पर बनी है कि हर इंसान नैचुरली आजादी चाहता है.

कानून बनाने वालों का ऐसा मानना है कि जेल से भागने की कोशिश करना एक बेसिक इंसानी रिएक्शन है.

जर्मन कानून इसे कोई क्रिमिनल इरादा नहीं मानता.

अगर कोई कैदी भागने में कामयाब हो भी जाता है और बाद में अधिकारी उसे पकड़ लेते हैं तो कानून अपने आप उसकी सजा में एक्स्ट्रा साल नहीं जोड़ता.

उस व्यक्ति को बस वापस जेल भेज दिया जाता है.