रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोज पांडेय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के बारे में बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा की है.
विधायक मनोज पांडे ने अपने बयान में कहा कि सीएम योगी की मां का अपमान हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा. मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने एक धार्मिक सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर बेहद अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी की, जिससे पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया है. विधायक ने इसे मातृत्व के अपमान के रूप में देखते हुए कहा कि ऐसी हरकतें समाज में नफरत फैलाने वाली हैं और इसका सख्त विरोध किया जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : ‘अम्मा तो हमारी भी हैं वो…’ मौलाना के ‘योगी की अम्मा’ वाली टिप्पणी पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मौलाना को दो टूक, कहा- ये ठीक नहीं कर रहे हो
यह विवाद तब भड़का जब मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने पटना में एक रमजान सभा के दौरान गौ-हत्या कानून और यूपी पुलिस के संदर्भ में योगी जी की मां का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.
इस बयान के वायरल होने के बाद लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, बलरामपुर सहित यूपी के कई जिलों में प्रदर्शन हुए, पुतले फूंके गए और दर्जनों थानों में FIR दर्ज की गईं. विधायक ने मांग की कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई हो, उन्हें गिरफ्तार किया जाए और भविष्य में ऐसी अमर्यादित टिप्पणियों पर रोक लगाई जाए. उन्होंने कहा कि मां का सम्मान हर समाज में सर्वोपरि है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

