अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में उस वक्त एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब जिले के कलेक्टर डॉ. केदार सिंह निरीक्षण के दौरान अचानक शिक्षक बन गए, कलेक्टर ने न सिर्फ कक्षा में बैठकर बच्चों से संवाद किया, बल्कि ब्लैकबोर्ड संभालते हुए विलोम, पर्यायवाची, पहाड़े और सामान्य ज्ञान भी पढ़ाया, और एक-एक छात्र से सवाल पूछकर उनकी प्रतिभा को परखा,कलेक्टर का यह अनोखा अंदाज न सिर्फ बच्चों के लिए यादगार पल बन गया, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक संदेश भी दे गया,पढ़ाई के साथ संस्कार और शिष्टाचार पर जोर देते हुए कलेक्टर ने साफ किया कि बेहतर भविष्य की नींव मजबूत शिक्षा से ही रखी जाती है।
READ MORE: 6 साल के बच्चे को थमाई एक्सपायरी दवा: सीएम हेल्पलाइन में हुई शिकायत, अस्पताल प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
शहडोल जिले के कलेक्टर डॉ. केदार सिंह का एक अलग ही रूप उस वक्त देखने को मिला, जब वे निरीक्षण के दौरान सीधे कक्षा में पहुंच गए और शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को पढ़ाने लगे, प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच कलेक्टर का यह ‘गुरुजी अवतार’ न केवल छात्रों के लिए खास रहा, बल्कि शिक्षकों के लिए भी एक प्रेरणा बन गया, निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने ब्लैकबोर्ड संभालते हुए विद्यार्थियों को विलोम शब्द, पर्यायवाची, पहाड़े और सामान्य ज्ञान के विषय पढ़ाए,उन्होंने छात्रों से वन-टू-वन सवाल पूछकर उनकी समझ और तैयारी को परखा,बच्चों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिए, जिससे कलेक्टर ने प्रसन्नता जताते हुए उनकी सराहना की।
READ MORE: वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोर: चालान कटवाते ही खुल गया बाइक चोरी का राज, नशे में बन गया ईमानदार
कलेक्टर ने कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को शिष्टाचार और संस्कार भी सीखना जरूरी है। उन्होंने पढ़ाई को सरल और रोचक बनाने के लिए छात्रों को कई उपयोगी टिप्स भी दिए, जिससे वे बेहतर तरीके से विषयों को समझ सकें,इस दौरान कलेक्टर ने छात्रों का लिखित (रिटेन) और मौखिक (ओरल) परीक्षण भी लिया, जिससे शिक्षा के स्तर का वास्तविक आकलन किया जा सके, उन्होंने शिक्षकों को भी निर्देश दिए कि वे बच्चों की बुनियादी समझ को मजबूत करें और पढ़ाई को रुचिकर बनाएं, कलेक्टर के इस अनोखे अंदाज ने स्कूल के माहौल को उत्साह से भर दिया, बच्चे जहां कलेक्टर को अपने बीच पाकर उत्साहित नजर आए, वहीं इस पहल ने यह संदेश भी दिया कि प्रशासन शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर गंभीर है और हर स्तर पर सुधार के लिए प्रयासरत है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

