गुरदासपुर। जिले के गांव सैरोवाल निवासी एक पिता-पुत्र ने न्याय की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ अनोखा और खतरनाक संघर्ष छेड़ दिया। वे अपने दूसरे बेटे की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच और झूठे केस को रद्द करवाने की मांग को लेकर घुमाण में 200 फीट ऊंचे हाई-वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गए। 55 घंटे के लंबे संघर्ष और अधिकारियों के आश्वासन के बाद वे शुक्रवार को नीचे उतरे।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित हरदेव सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में कुछ लोगों ने स्कूल में परीक्षा दे रहे उनके बेटे की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी। आरोप है कि हत्या के आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने पिता-पुत्र पर झूठा केस भी दर्ज करवा दिया, जिसके चलते पुलिस ने छापेमारी कर उनके दूसरे बेटे को हिरासत में ले लिया था। इसी से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। पिता-पुत्र बुधवार सुबह 9 बजे टावर पर चढ़े थे। पुलिस ने उन्हें कई बार नीचे उतरने के लिए मनाया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे और 55 घंटे तक वहीं डटे रहे। शुक्रवार को पंजाब किसान यूनियन के जिला प्रधान हरविंदर सिंह मल्ली और सीपीआई (एमएल) के राज्य सचिव कामरेड गुरमीत सिंह बख्तपुरा मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से बात की। डीएसपी टीपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर हरदेव सिंह को निष्पक्ष पुलिस जांच का भरोसा दिया।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कर 15 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई की जाएगी। किसान नेताओं ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 दिन के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं और झूठा केस रद्द नहीं किया गया, तो वे 32 विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। प्रशासन के ठोस आश्वासन के बाद ही पिता-पुत्र टावर से नीचे उतरे।
- ‘चुनाव आयोग न तो स्वतंत्र है और न ही निष्पक्ष…’, अवधेश प्रसाद ने इलेक्शन कमीशन पर साधा निशाना, कहा- ज्यादातर वोट PDA के काटे
- साकेत कोर्ट में सुसाइड की कोशिश, बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे फरियादी की वकीलों ने बचाई जान
- MMS वायरल केस : विधायक देवेंद्र यादव ने थाने में दिया फोटो और वीडियो का सैंपल, कहा – दबाव में नोटिस-नोटिस खेल रही पुलिस, ढाई साल में नहीं कर पाई जांच
- पटना मेट्रो में स्लैब के नीचे तड़पता रहा मजदूर, सहकर्मी बचाने के बजाय बनाते रहे वीडियो, अस्पताल में इलाज जारी
- पानीपत-रोहतक हाईवे पर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक के बाद धरना शुरू

