अमित पांडेय, सीधी। शासन-प्रशासन के लाखे दावे के विपरीत प्रदेश के कई जिलों में गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। इसी कड़ी में पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री के सीधी पहुंचने पर महिलाओं ने सड़क पर गैस सिलेंडर रख विरोध जताया। गुस्साए महिलाओं ने मंत्री का रास्ता रोक दिया।
नारी शक्ति वंदन रैली में शामिल होने सीधी पहुंची
दरअसल नारी शक्ति वंदन रैली में शामिल होने राज्य मंत्री राधा सिंह सीधी पहुंची थीं। पूजा पार्क से सम्राट चौक होते हुए सराफा बाजार से गांधी चौक तक पैदल चल सैकड़ों महिलाओं के साथ नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति के नारे लगाए। मंत्री ने विरोध प्रदर्शन पर कहा कि- कहीं किल्लत नहीं है। लोग जानबूझकर सड़क पर बैठे थे। कहा देश में महिला आरक्षण लागू होने जा रहा है इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बधाई देती हूं।
सिलेंडर की किल्लत से महिलाएं परेशान
बता दें कि बीजेपी देश में जगह जगह अब नारी शक्ति वंदन का आह्वान कर महिलाओं के साथ सड़क पर उतर रही है। वहीं दूसरी तरह सिलेंडर की किल्लत से परेशान लोग भी सड़क पर टंकी रख विरोध कर रहे है। इसी कड़ी में राज्य मंत्री राधा सिंह का काफिला सीधी पहुंचा था। पढ़ैनिया गैस एजेंसी के पास लोगों ने सिलेंडर सड़क पर रख उनका रास्ता रोक दिया। हालांकि मंत्री गाड़ी से नीचे नहीं उतरी। कुछ ही मिनटों में लोग सिलेंडर की गाड़ी देख सड़क से टंकी हटाकर भागना शुरू कर दिए।
बुक करने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर
महिलाओं की मानें तो सिलेंडर की बहुत समस्या है। कुछ ने नहीं कहा इंडेन का कनेक्शन लिया है मिल गया है। वहीं प्रताप गैस एजेंसी में सिलेंडर मिलने में बहुत समय लग रहा है। बुक करने के बाद में सिलेंडर नहीं मिल रहा है।
मदन महल विस्थापितों के पुनर्वास पर हाईकोर्ट की रोक: जबलपुर कलेक्टर, निगम कमिश्नर को नोटिस जारी
देर रात गोली मारकर युवक की हत्या से सनसनीः मृतक के साथी के पैर में लगी 2 गोली, घायल इंदौर रेफर
सड़क हादसे में मां- बेटे की मौतः तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

