आगरा. डकैती की एक बड़ी वारदात सामने आई है. 6 नकाबपोश बदमाशों ने घर की छत काटकर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने हथियार की नोंक पर घरवालों को बंधक बनाया और फिर 30 किलो चांदी लेकर फरार हो गए. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल फैल गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. लूट की वारदात की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- राहत नहीं मौत मिली! गर्मी की वजह से राप्ती नदी में नहाने पहुंचे 3 दोस्त, फिर तीनों के साथ जो हुआ जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
बता दें कि पूरा मामला एत्माद्दौला क्षेत्र का है. जहां बीती रात 2 नकाबपोश बदमाशों ने छत का लेंटर काटा और फिर घर में घुस गए. इस दौरान रामदत्त और उनके परिवार को लोग आवाज सुनकर उठ गए. घर में छत के रास्ते घुसते ही बदमाशों ने सभी पर हथियार तान दिया और शांत न रहने पर जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान बदमाशों ने मारपीट भी की. उसके बाद घर का दरवाजा खोलकर अपने 4 साथियों को घर के अंदर बुलाया.
इसे भी पढ़ें- BJP बिल से महिलाओं को ठगना चाहती थी, लेकिन… महिला आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला
इस दौरान लुटेरों ने घर में रखी 30 किलो चांदी और अन्य कीमती सामान को लेकर मौके से फरार हो गए. वहीं घटना के तुरंत बाद रामदत्त ने पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस ने सभी से पूछताछ की. पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि आखिर पुलिस कर क्या रही है? क्या पुलिस का खौफ अपराधियों के बीच से खत्म हो गया है?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

