अलीगढ़. हैवानियत की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक विधवा महिला को प्यार के जाल में फंसाकर एक युवक ने 15 दिन तक होटल में रेप किया. इतना ही नहीं होटल मालिक ने भी महिला का रेप किया. वहीं भागने पर महिला के प्रेमी ने बीच सड़क पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हालांकि, मामले की जानकारी लगते ही राहगीरों ने महिला के प्रेमी को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- खाक छानने को है UP पुलिस! छत का लेंटर काटकर 30 किलो चांदी ले उड़े 6 नकाबपोश लुटेरे, ‘बाबा’ बेलगाम बदमाशों पर कब लगेगी लगाम?
बता दें कि पूरा मामला गांधी पार्क क्षेत्र के बोनेर स्थित एक होटल का है. जहां एक महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए पहुंची थी. इस दौरान महिला के प्रेमी ने उसको बंधक बनाकर रख लिया औऱ 15 दिन तक रेप किया. ऐसे में महिला जैसे-तैसे अपने प्रेमी के चंगुल से छूटकर भागी. महिला के प्रेमी को भनक लगी तो बीच सड़क पकड़कर जमकर पिटाई की. इस दौरान महिला ने राहगीरों से मदद की गुहार लगाई और पूरे घटना की जानकारी दी. जिसके बाद राहगीरों ने महिला को बचाया और युवक को पकड़कर जमकर पीटा. उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- राहत नहीं मौत मिली! गर्मी की वजह से राप्ती नदी में नहाने पहुंचे 3 दोस्त, फिर तीनों के साथ जो हुआ जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. वहीं पिटाई में घायल हुई महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला के पति की 1 साल पहले ही मौत हुई है. कुछ दिन पहले ही महिला की आदिल नाम के युवक से दोस्ती हुई थी. उसने अपनी पहचान राहुल के रूप में दी थी. इस दौरान युवक ने उसका और उसके बेटे का ध्यान रखने का झांसा दिया था. साथ ही शादी करने का भी वादा किया था. महिला ने होटल मालिक पर भी रेप का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

