कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार प्रदेश में खेलों को नई ऊंचाई देने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है। Nayab Singh Saini के नेतृत्व में राज्य में खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास पर खास फोकस किया जा रहा है।
इसी दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए नारनौल के गांव बड़कोदा-बडगांव में करीब 14 एकड़ भूमि पर एक आधुनिक जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। यह स्टेडियम क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।
राज्य के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री Gaurav Gautam ने कहा कि इस स्टेडियम के निर्माण से न केवल नारनौल, बल्कि पूरे जिले के उभरते खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इससे खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लिए तैयार हो सकेंगे।
क्या होगा फायदा?
स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोफेशनल अभ्यास का माहौल मिलेगा। क्षेत्र की ग्रामीण प्रतिभाओं को बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा और जिले में खेल संस्कृति को नया बूस्ट मिलेगा।

