Pachpadra Refinery Fire News: राजस्थान के बालोतरा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी 21 अप्रैल को होने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम अचानक स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, आज रिफाइनरी की एक मुख्य यूनिट में भीषण आग लग गई, जिसके बाद सुरक्षा कारणों और तकनीकी जांच के चलते पीएमओ ने यह बड़ा फैसला लिया है।

धुएं के गुबार और अफरा-तफरी
मिली जानकारी के अनुसार, रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) के पास अचानक लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते धुएं का काला गुबार आसमान में छा गया। गौरतलब है कि जहां आग लगी, वहां से कार्यक्रम स्थल महज एक किलोमीटर दूर है। आग लगते ही रिफाइनरी में सायरन बजने लगे और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर दमकल की लगभग 20 गाड़ियों ने मोर्चा संभाला और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह है कि किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन करोड़ों के नुकसान की आशंका है।
CM भजनलाल शर्मा का दौरा भी रिशेड्यूल
बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शाम 4 बजे तैयारियों का जायजा लेने पचपदरा पहुंचने वाले थे, लेकिन रिफाइनरी में हुए इस हादसे के बाद उनका दौरा भी रिशेड्यूल कर दिया गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही लोकार्पण की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।
प्रचार की जल्दबाजी ने कराया हादसा
इस घटना के बाद सियासत भी गरमा गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सुरक्षा में गंभीर चूक है। जूली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के इस प्रोजेक्ट को भाजपा ने सालों अटकाया, लागत दोगुनी की और अब अधूरे काम के बीच सिर्फ प्रचार के लिए जल्दबाजी में उद्घाटन किया जा रहा था।
पढ़ें ये खबरें
- तीर्थयात्रियों को मिलेगा स्वच्छ और शुद्ध भोजन, क्विक रिस्पांस टीम और मोबाइल फूड सेफ्टी वैन तैनात
- अमजद खान बने रामदास: भगवान परशुराम जयंती पर अपनाया सनातन धर्म, कहा- मैं पहले से महाकाल का भक्त हूं
- GT vs MI IPL 2026 : मुंबई की धमाकेदार वापसी, गुजरात को 99 रन से हराया, तिलक वर्मा ने जड़ा पहला शतक, अश्विनी ने झटके 4 विकेट
- बीजेपी में फूट उजागर: पूर्व मंत्री देवीसिंह सैयाम ने कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उईके पर साधा निशाना, लगाए ये आरोप
- ’75 नहीं, 175 साल तक आरक्षण ले लो, हमें आवश्यकता नहीं…’ बृजभूषण बोले- इतने वर्षों में कितनों का भला हुआ? संविधान को लेकर कह दी ये बात
