Rajasthan News: पचपदरा स्थित HRRL रिफाइनरी की CDU-VDU यूनिट में लगी आग ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। बाड़मेर-जैसलमेर के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने इस घटना को लेकर सीधे केंद्र सरकार और रिफाइनरी प्रबंधन पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप जड़े हैं। सांसद ने इसे महज हादसा मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह असुरक्षित कार्यप्रणाली का जीता-जागता सबूत है।

सांसद बेनीवाल के 3 सवाल
- जल्दबाजी में सुरक्षा से समझौता: बेनीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित था, इसलिए आधे-अधूरे काम को पूरा दिखाने की होड़ मची थी। इसी जल्दबाजी में सुरक्षा मानकों (Safety Standards) को ताक पर रख दिया गया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि निर्माण कार्य में बिना अनुभव वाली कंपनियों को काम क्यों दिया गया?
- 37 हजार करोड़ का बजट 80 हजार करोड़ कैसे हुआ? सांसद ने वित्तीय अनियमितताओं पर उंगली उठाते हुए कहा कि जिस प्रोजेक्ट की लागत शुरुआत में 37,000 करोड़ रुपए थी, वह अब 80,000 करोड़ के पार निकल गई है। उन्होंने अंदेशा जताया कि काम पूरा होते-होते यह सवा लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा, जो सीधे तौर पर जनता की कमाई का दुरुपयोग है।
- दौरे की तैयारियों में 1200 करोड़ की बर्बादी: सांसद बेनीवाल का सबसे चौंकाने वाला दावा यह है कि प्रधानमंत्री की सभा, भीड़ जुटाने और प्रशासनिक तामझाम पर करीब 1000 से 1200 करोड़ रुपए पानी की तरह बहा दिए गए। अब कार्यक्रम रद्द होने से यह पूरा पैसा मिट्टी में मिल गया है।
स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग
सांसद ने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से होनी चाहिए।लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर FIR और सख्त कार्रवाई और रिफाइनरी के सुरक्षा ऑडिट (Security Audit) की रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की सांसद ने मांग की है। उन्होंने बजट में हुई भारी बढ़ोतरी पर भी सवाल उठाया है।
पढ़ें ये खबरें
- क्या देवदत्त पडिक्कल और आकिब नबी को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा?
- नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कोर्ट का सख्त फैसला: आरोपी को अर्थदंड सहित 20 साल कठोर कारावास की सजा
- CM सम्राट चौधरी ने पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आदेश को पलटा, सरकारी कर्मचारियों में खुशी का माहौल
- तमिलनाडु के राशिपुरम में जमकर गरजे CM डॉ मोहन, कहा- दूसरी जयललिता न खड़ी हो, इसलिए विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल रोका
- होटल मालिक का बैग लेकर फरार कर्मचारी चंद घंटों में गिरफ्तार, सीसीटीवी ने खोला राज

