West Bengal Election Voting Percentage: बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal Assembly Elections) के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। मतदान के बीच कई जगहों पर बवाल और हिंसा हुई है। वहीं बवाल के बीच बंगाल में बंपर वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे (शुरुआती चार घंटे) तक 41.11% मतदान हो चुका है। सुबह के शुरुआती घंटों के बाद मतदान की गति में भारी उछाल देखा गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतादाताओं की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही है।

चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम मिदनापुर में हुआ है। पश्चिम मिदनापुर में सुबह 11 बजे तक लगभग 45% (44.69% ) वोटिंग हो चुका है। जबकि मुर्शिदाबाद में बवाल के बीच 42 फीसदी मतदान हो गया है। मालदा में 38 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

152 सीटों पर 1,452 उम्मीदवारों मैदान में

चुनाव आयोग (election Commission) के मुताबिक 16 जिलों (8 उत्तर बंगाल और 8 दक्षिण-मध्य बंगाल) की कुल 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लगभग 3.60 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि 1,452 उम्मीदवारों मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटे हैं। जिसमें 210 जनरल सीटें हैं। वहीं 68 सीटें एससी और 10 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। राज्य में कुल 6.8 करोड़ वोटर्स हैं। पांच लाख से ज्यादा लोग पहली बार वोट डालेंगे। वहीं 3.79 लाख वोटर्स 85 से ज्यादा उम्र के हैं। फर्स्ट फेज में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग होगी। 44,376 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

मुर्शिदाबाद में जमकर बवाल, हुमायूं कबीर की TMC कार्यकर्ताओं से झड़प

इधर हिंसा होने के लिए बदनाम बंगाल चुनाव इस बार भी हिंसा की आग से नहीं बच पाया। चुनाव आयोग (election Commission) के लाख दावे के बाद भी बंगाल में मतदान के दौरान कई जगहों से हिंसा की खबरें आ रही है। मुर्शिदाबाद में देसी बम हमला किया गया है। मुर्शिदाबाद के नाओदा में वोटिंग से पहले देशी बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे।

घटनास्थल का मुआयना करने आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के चीफ हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका भी विरोध हुआ है। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस के साथ हुमायूं कबीर की तीखी बहस और नोकझोंक के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें स्थिति काफी तनावपूर्ण नजर आ रही है। हुमायूं कबीर ने तनाव पैदा करने के लिए TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। विरध में हुमायूं कबीर धरने पर बैठ गए हैं।  झड़प की स्थिति बनने के बाद मौके पर सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। केंद्रीय सुरक्षा बल मौके पर मौजूद है। आयोग ने मुर्शिदाबाद के डोमकल जिले के जिला मजिस्ट्रेट से कल रात हुई कथित हिंसा को लेकर रिपोर्ट मांगी है।

सिलीगुड़ी में मतदान के दौरान भिड़े TMC और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े

सिलीगुड़ी में मतदान के दौरान TMC और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित बूथ संख्या 26/237 पर मतदान की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान मतदान केंद्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच अचानक बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। घटना के वक्त इलाके से बीजेपी उम्मीदवार शंकर घोष भी मौके पर मौजूद थे। केंद्र पर तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की वजह से एक बड़ी अप्रिय घटना टल गई और मतदान की प्रक्रिया को फिर से सुचारू रूप से शुरू कराया जा सका। सिलीगुड़ी का यह इलाका संवेदनशील माना जा रहा है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m