PM Modi In West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के पहले चरण की वोटिंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने दूसरे फेज में होने वाली सीटों पर चुनैवी रौली की। कृष्णानगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सत्तारुढ़ पार्टी टीएमसी (TMC) पर करारा वार किया। पहले चरण में हो रही बंपर वोटिंग से खुश पीएम मोदी ने कहा कि झालमुरी (Jhalmuri) मैंने खाई और मिर्ची TMC को लगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि TMC से मुक्ति के लिए लोग वोट दे रहे हैं।
प्रधानमत्री ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग चल रही है। मैं सभी मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि इस बार वोटिंग के नए रिकॉर्ड बनने चाहिए। पीएम ने कृष्णानगर में कहा कि TMC की सरकार ने 15 साल में एक ही काम किया। उन्होंने बंगाल में सिर्फ सिंडिकेट बनाए और इस धरती को लूटा।
उन्होंने आगे कहा की यह पिछले 50 साल में पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें हिंसा कम से कम हुई है। वरना यहां गुंडाराज चलता था। मैं चुनाव आयोग का अभिवादन करता हूं कि वह बंगाल में शांतिपूर्वक चुनाव करवा पा रहे हैं। अब का मतदान सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मैं यहां परिवर्तन की आंधी देख रहा हूं।चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाने पर उन्होंने कहा – झालमुड़ी मैंने खाई है, और झाल उन्हें लग रही है। 4 मई के बाद बंगाल में सुरक्षा की गारेंटी शुरु आने वाली है। . 4 मई को बंगाल में मिठाई के साथ झालमुरी भी बांटी जाएगी।

बता दें कि बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज की 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। 2021 के विधानसभा चुनावों में 142 में से 114 पर TMC को जीत मिली थी, वहीं भाजपा को 27 सीटें मिली थीं। दूसरे फेज में जिन सीटों पर वोटिंग होगी, उनमें सीएम ममता बनर्जी की भवानीपुर विधानसभा सीट भी शामिल है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

