Pappu Yadav News: महिला से जुड़े विवादित बयान देने को लेकर सुर्खियों में घिरे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। पूर्णिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने यह दावा किया कि, पटना के कुछ गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि लड़कियों को अधिकारियों तक को ‘परोसा’ जाता है। पप्पू यादव के इस बयान के बाद से एक बार फिर बिहार की सियासत में तिखी और कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

वीडियो क्लिप दिखाकर लगाया गंभीर आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय पप्पू यादव अपने मोबाइल पर कुछ वीडियो क्लिप को भी दिखाते हैं और कहते हैं कि यह कोई एक घटना नहीं, बल्कि कई घटनाओं का एक हिस्सा है। सांसद ने आरोप लगाया कि स्टिंग ऑपरेशन के दौरान ऐसे कई खुलासे सामने आए हैं, इनमें नेताओं और अधिकारियों की भी मिली भगत देखने को मिलती है।

‘बेटियों की लगाई जा रही बोली’

पूर्णिया सांसद ने आगे कहा कि, समाज में महिलाओं और बेटियों के साथ अन्याय बढ़ता जा रहा है। उन्होंने यह दावा किया कि कुछ जगहों पर ‘बेटियों की बोली तक लगाई जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर ऐसी घटनाओं पर महिला आयोग और जिम्मेदार संस्थाएं क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? हालांकि अंत में पप्पू यादव ने यह भी कहा कि उनका मकसद किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि शोषण के खिलाफ आवाज उठाना है।

पप्पू यादव के इस बयान से मचा है बवाल

गौरतलब है कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने हालही में महिलाओं को लेकर एक बेहद ही आपत्तिजनक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं को राजनीति में आने के लिए कंप्रोमाइज करना पड़ता है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बेड (बिस्तर) से शुरू होता है, उनके इस बयान को लेकर बिहार महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है।

ये भी पढ़ें- ‘रिवर्स गियर में दौड़ रही बिहार के विकास की गाड़ी’, जानें रोहिणी आचार्य ने क्यों कही ऐसी बात?