लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आलम नगर तिकोनिया पार्क स्थित रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल मे कानपुर के 11 वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत के बाद अब गंभीर आरोप लगे है।

कुकर्म के बाद कर दी हत्या

परिजनों का आरोप है कि बेटे के साथ मारपीट कर सिगरेट या किसी ज्वलनशील वस्तु से जलाकर प्रताड़ित किया गया और कुकर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। गुरुकुल संचालक दोपहर के समय कार से शव घर पर छोड़कर फरार हो गया। स्वजन व ग्रामीणों ने हंगामा किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया।

READ MORE: ख़त्म हुई लव स्टोरी… प्रेमिका के परिजनों ने पीटा तो बॉयफ्रेंड ने जहर खाकर दे दी जान

छानबीन में जुटी पुलिस

पिता की तहरीर पर गुरुकुल संचालक कन्हैयालाल मिश्रा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। दो टीमें लखनऊ में दबिश दे रही हैं।