परवेज खान,यमुनानगर। यमुनानगर में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक रुख बदल लिया। सुबह होते ही आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने मौसम को किया सुहाना
गौरतलब है कि सोमवार को ज़िले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोगों का हाल बेहाल था। लेकिन आज सुबह हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया।

सुबह सैर पर निकले लोग और दफ्तर जाने वाले इस बदलाव से खासे खुश नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल बादल छाए रहने और हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।


फसलों को नुकसान की आशंका

वहीं, मौसम के इस बदलाव का असर किसानों पर मिलाजुला पड़ सकता है, क्योंकि कुछ फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद यह राहत बेहद सुकून देने वाली है। प्रशासन ने भी बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की है।