० एसडीएम राजेश खोथ ने डीसी राहुल नरवाल व एसपी विनोद कुमार को भेंट की जनगणना किट
नवीन शर्मा, हांसी। जनगणना अभियान के तहत हांसी जिले में कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। Rahul Narwal ने बताया कि स्व-गणना के मामले में हांसी जिला टॉप-5 में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि में अभी तीन दिन शेष हैं, इसलिए सभी नागरिक समय का सदुपयोग करते हुए अपने परिवार की जानकारी जनगणना पोर्टल पर अपलोड करें।
मंगलवार को अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान डीसी राहुल नरवाल ने जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि Rajesh Khoth के नेतृत्व में टीम बेहतर काम कर रही है और इसी उत्साह से कार्य जारी रहा तो हांसी जिला जल्द ही प्रथम स्थान हासिल कर सकता है।

सभी उठाएं स्वगणना का लाभ
बैठक के दौरान एसडीएम राजेश खोथ ने डीसी राहुल नरवाल और Vinod Kumar को जनगणना किट भेंट की। इस अवसर पर डीसी और एसपी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने परिवार की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने की अपील की।
अधिकारियों ने बताया कि पहली बार नागरिकों को स्व-गणना का अवसर दिया गया है, जिसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिले के अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी पहले ही अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करवा चुके हैं।
1 मई से शुरू होगा घर-घर गणना का कार्य
एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि 1 मई 2026 से घर-घर गणना का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिले में 980 हाउस ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक ब्लॉक में लगभग 150 घर शामिल किए गए हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्व-गणना कर प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।

