हमीरपुर। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सिरफिरे ससुर ने पंखा चलाने पर बहू की पिटाई कर दी। जिससे आहत होकर उसने खौफनाक कदम उठा लिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पंखा चलाने पर बढ़ गया विवाद

आरोप है कि भीषण गर्मी में कमरे का पंखा चलाने पर सास-ससुर ने बहू के साथ बेरहमी से मारपीट की और तंज कसते हुए कहा कि बिल तुम्हारा बाप भरेगा? पीड़ित महिला के अनुसार उसका पति बाहर मजदूरी करता है और वह सास-ससुर के साथ रहती है। सोमवार को गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा चलाने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

READ MORE: बचने का कोई चांस नहीं! पुलिस ने 1 करोड़ 65 लाख की शराब की जब्त, खाकी ने ऐसे किया तस्करी के खेल को फेल

महिला ने नस काट ली

इस घटना से मानसिक रूप से आहत महिला ने कथित तौर पर अपने हाथ की नस काट ली। घटना की सूचना मिलते ही राठ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।