कुंदन कुमार/ पटना। बिहार की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्णन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए बिहार सरकार की कार्यप्रणाली और संवैधानिक मर्यादाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है।
कैबिनेट और संवैधानिक मर्यादा का हवाला
बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्णन ने तेजस्वी यादव को आईना दिखाते हुए कहा कि किसी भी राज्य का शासन मुख्यमंत्री अकेले नहीं, बल्कि अपने कैबिनेट के सहयोग से चलाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान में कैबिनेट की बैठक और कार्य निष्पादन के लिए कुछ न्यूनतम अर्हताएं और मापदंड तय किए गए हैं। कृष्णन के अनुसार, कैबिनेट की बैठक के लिए मुख्यमंत्री के साथ कम से कम एक कैबिनेट सहयोगी का होना अनिवार्य है, जो सरकार की संवैधानिक निरंतरता को सुनिश्चित करता है।
बिहार में सम्राट का रुआब
बिहार की वर्तमान एनडीए सरकार पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार पूरी मजबूती और ‘रुआब’ से चल रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उनके दो अनुभवी उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट सहयोगी मौजूद हैं, जिससे शासन व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य कर रही है। विपक्ष द्वारा सरकार की स्थिरता पर उठाए जा रहे सवाल निराधार हैं।
तेजस्वी यादव पर तीखा व्यक्तिगत तंज
कुंतल कृष्णन यहीं नहीं रुके, उन्होंने तेजस्वी यादव की राजनीतिक स्थिति पर तंज कसते हुए कहा, तेजस्वी यादव, पहले आप अपनी चिंता कीजिए। आपकी जो हालत है, उसमें आपको सीधे खड़ा होना सीखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता कब तक अपने नेता प्रतिपक्ष को इस तरह ‘लड़खड़ाते’ हुए देखती रहेगी? कृष्णन ने तेजस्वी को सलाह दी कि वे नकारात्मक राजनीति छोड़कर सरकार को सहयोग करें, ताकि राज्य का विकास हो सके।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

