CM Yogi Janata Darshan. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर “जनता दर्शन” कार्यक्रम में शामिल हुए. जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक जन-समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं
बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है. जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है. हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें.
इसे भी पढ़ें : सरकार आपके साथ है… बारिश और आंधी से हुई पशु और जनहानि का योगी ने लिया संज्ञान, घायलों के समुचित इलाज का निर्देश
इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है. जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

