देश के 5 राज्यों के अलावा देश के 7 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के नतीजे लगभग आ गए हैं. बस औपचारिक ऐलान बाकी है. महाराष्ट्र के राहुरी सीट से भाजपा के अक्षय कार्डिले और बारामती से NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है. NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने 2 लाख 18 हजार वोटों के अंतर से एतिहासिक जीत दर्ज की. यह अंतर भारत के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा है. सुनेत्रा पवार पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की पत्नी हैं, जिनका 28 जनवरी 2026 को विमान हादसे में निधन हो गया था.
बता दें कि, भाजपा ने महाराष्ट्र की 2, गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा की 1-1 सीटें जीत ली हैं. जबकि कांग्रेस कर्नाटक की दोनों सीटें- बागलकोट और दावणगेरे साउथ पर बढ़त बनाए हुए है. उपचुनाव वालीं सभी 7 सीटें पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं. कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. गुजरात की लिमखेड़ा और महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी.
बंगाल में बीजेपी की लहर
पश्चिम बंगाल चुनाव में भगवा (Bhagwa) लहर के सामने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की टीएमसी (TMC) ताश की पत्तों की तरह हवा में उड़ गई है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है. बीजेपी 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर आगे है. लेफ्ट के उम्मीदवार भी तीन सीटों पर लीड कर रहे हैं. कांग्रेस शून्य सीट पर सिमटती दिख रही है. वहीं, अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं. चुनाव आयोग के परिणामों में भी भाजपा डबल सेंचुरी पूरा करने से सिर्फ 5 सीटों से दूर है. जबकि टीएमसी 92 सीटों पर आगे चल रही है.
असम में भी बीजेपी की सुनामी
असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में BJP गठबंधन ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 126 में से 98 सीटों पर बढ़त बना ली है. वहीं, कांग्रेस गठबंधन मात्र 27 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है. इन रुझानों ने राज्य में एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा की सत्ता में वापसी पर मुहर लगा दी है. हिमंता की इस आंधी में गौरव गोगोई भी उड़ गए हैं. असम में जोरहाट विधानसभा सीट पर 14 में से 12 दौर की मतगणना के बाद गौरव गोगोई 19000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं. जोरहाट से पांच बार विधायक रह चुके हितेंद्र नाथ गोस्वामी यहां से बढ़त बनाए हुए हैं. 7 दौर की मतगणना के बाद बीजेपी के गोस्वामी 59755 वोट हासिल कर चुके हैं. इस बीच, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने हार मानने से इनकार करते हुए कहा कि अभी रुझान शुरुआती हैं और 12 बजे के बाद स्थिति बदलेगी.
केरल में विदाई के साथ लेफ्ट का सूपड़ा साफ
केरल में 10 साल बाद एक बार फिर कांग्रेस गठबंधन की सरकार वापसी कर रही है. बंगाल के सभी 140 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. इसमें लेफ्ट गठबंधन LDF को 39 सीटों पर आगे दिखाया जा रहा है. वहीं कांग्रेस गठबंधन की UDF 95 सीटों आगे दिख रही है. सबसे बड़ी बात जो इस चुनाव में निकल कर आई है वो है बीजेपी द्वारा 3 सीटों पर आगे रहना. वहीँ अन्य भी 3 सीटों पर आगे दिखाई दे रही है. इन रुझानों को नतीजों में बदलने में अब ज्यादा वक्त नहीं है.
इसी के साथ ही आजादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश के किसी भी राज्य में अब लेफ्ट की सरकार नहीं रहेगी. केरल आखिरी राज्य था, जहां लेफ्ट की सरकार बची हुई थी, हालांकि अब केरल भी लेफ्ट के हाथ से छूटता नजर आ रहा है. बता दें इससे पहले भी त्रिपुरा और बंगाल से लेफ्ट साफ हो चुका है.
बात करें पुडुचेरी की तो वहां बीजेपी गठबंधन एक बार फिर सत्ता में आ रही है, जबकि तमिलनाडु में विजय की नई नवेली पार्टी TVK सबसे सबसे अधिक सीटों को जीतने में कामयाब होती दिखाई दे रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

