लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा को संविधान विरोधी बताते हुए निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म कर रही है. भाजपा संविधान और लोकतंत्र को नहीं मानती है. सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है. समाज को तोड़ना भाजपा का एजेंडा है. समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है. पीडीए की ताकत के सामने भाजपा की एक भी चाल नहीं चलेगी. समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की राज की स्थापना के लिए संकल्पित है.
इसे भी पढ़ें- ‘समाप्तवादी पार्टी’ के ‘अध्यक्ष जी’ हार की…पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर तंज, जानिए आखिर ऐसा क्या कह दिया?
अखिलेश यादव ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे सामने लक्ष्य बड़ा है. इस बड़े लक्ष्य को पाने के लिए समाजवादी पार्टी को जीतोड़ मेहनत करनी होगी. भाजपा के झूठ और वोट की लूट की साजिशों से न केवल सजग और सतर्क रहना है, बल्कि भाजपा का पर्दाफाश भी करना होगा. भाजपा की किसी भी चाल, साजिश और षडयंत्र को सफल नहीं होने देना है.
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का चरित्र सत्ता के दुरुपयोग करने का है. वह जनता को धोखा देती है. आर्थिक भ्रष्टाचार की पूजा करती है. भाजपा बड़े उद्योगपतियों के पक्ष में नीतियां और कार्यक्रम बनाती है. उन्हीं की मुनाफाखोरी की शिकार जनता महंगाई की मार खाती है. इन्हीं कारणों से आम जनता सामाजिक, आर्थिक उत्पीड़न का शिकार है.
अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने की राजनीति से बाज नहीं आती है. लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम पारित हो चुका है. सभी दलों ने उसका समर्थन किया. समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में हमेशा से रही है. भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है. पिछड़ी, दलित, अल्पसंख्यक सभी महिलाओं को आरक्षण देने के लिए समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना कराये जाने की पक्षधर रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘हवाला के जरिए I-PAC को फंडिंग हो रही थी और…’, ओपी राजभर ने सपा मुखिया पर साधा निशाना, कहा- जवाब दीजिए अखिलेश जी
उन्होंने ये भी कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र में सौ फीसदी आस्था रखती है. सामाजिक सद्भाव, सामाजिक समानता और सबको हक और सम्मान देने के पक्ष में समाजवादी पार्टी है. भाजपा की सामाजिक नीतियां पीडीए के विरुद्ध हैं. समाजवादी पार्टी आर्थिक विकेन्द्रीकरण की व्यवस्था की समर्थक है. उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ता से कहा कि पीडीए की ताकत के आगे भाजपा सरकार 2027 में टिकने वाली नहीं. भाजपा सरकार को जाना ही होगा. समाजवादी पार्टी की सरकार में सभी के साथ न्याय होगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

