बांदा. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने मोबाइल न मिलने और दादी की डांट से आहत होकर मौत को गले लगा लिया. घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों के बीच हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. घटना की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘प्रिय देशवासियों… अब बात देश बचाने की है’, अखिलेश यादव ने जनता से की अपील, भाजपा हमला बोलते हुए पूछे तीखे सवाल
बता दें कि पूरा मामला कस्बा के भवानीगंज का है. जहा रहने वाला प्रमोद उर्फ पिंटू (35) कई दिनों से मोबाइल के लिए अपनी दादी से पैसे की डिमांड कर रहा था. हर बार उसकी दादी ने पैसे देने से इंकार किया था. घटना के एक दिन पहले भी उसने मोबाइल के लिए अपनी दादी से 30 हजार रुपए की डिमांड की थी. इस दौरान उसकी दादी ने देने से इंकार किया औऱ डांट दिया. जिसके बाद युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया.
इसे भी पढ़ें- कहीं इसके पीछे BJP तो नहीं! चंपावत रेप पीड़िता के परिजनों का बदल रहा बयान, गणेश गोदियाल ने निशाना साधते हुए खड़े किए गंभीर सवाल
वहीं जब अगले दिन काफी देर तक युवक कमरे से बाहर नहीं आया तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा को तोड़ा. इस दौरान पुलिस को युवक की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली. पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ की और फिर लाश को पीएम के लिए भेज दिया. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

