तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए TVK चीफ विजय ने शनिवार को 121 विधायकों के समर्थन पत्र राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को सौंपा। इसी के साथ राज्य में सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस अब लगभग खत्म हो गया है। शनिवार को VCK और IUML के समर्थन के बाद TVK को अब 121 विधायकों का समर्थन हासिल हो गया है। इससे पहले TVK को कांग्रेस, CPI, CPI(M) अपना समर्थन दे चुकी हैं।

VCK, IUML से समर्थन मिलने के बाद तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शाम में मुलाकात की. विजय ने राज्यपाल को 121 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंप दिया है.

तमिलनाडु में सरकार गठन का रास्ता तब साफ हुआ जब विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) ने शनिवार को तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की. इसके कुछ ही देर बाद, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के एक और सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी TVK को समर्थन दे दिया. आईयूएमएल के दो विधायक हैं.

4 मई को आए चुनाव परिणाम में विजय की पार्टी को सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली थीं। लेकिन यह बहुमत के आंकड़े से 10 कम था। इससे पहले विजय ने सरकार बनाने के लिए बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को भी राज्यपाल से मुलाकात की थी, लेकिन संख्या पूरी नहीं होने के कारण राज्यपाल ने उन्हें लौटा दिया था।

शनिवार को VCK और IUML के समर्थन के बाद TVK को अब 121 विधायकों का समर्थन हासिल हो गया है। इससे पहले TVK को कांग्रेस, CPI, CPI(M) अपना समर्थन दे चुकी हैं।

नयी सरकार के गठन को लेकर लगाई जा रही अटकलों और अनिश्चितता की स्थिति को समाप्त करते हुए, टीवीके नेता अधव अर्जुन ने संवाददाताओं को बताया कि वीसीके ने उनकी पार्टी को समर्थन दिया है. वीसीके के वरिष्ठ नेता वन्नी अरसु, जो पार्टी के विधायक दल के नेता भी हैं. अर्जुन ने इस मौके पर कहा, विजय. उन्होंने टीवीके को समर्थन देने के लिए कांग्रेस, वाम दलों और वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन को धन्यवाद दिया तथा विश्वास जताया कि टीवीके के संस्थापक विजय मुख्यमंत्री बनेंगे.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए, जिसमें विजय की पार्टी ने कुल 234 सीटों में से सबसे ज्यादा 108 सीटें जीतीं। DMK को 59 और AIADMK को 47 सीटें मिलीं। छोटे-छोटे दल और अन्य को 20 सीटें मिलीं। सरकार बनाने के लिए 118 का बहुमत किसी को नहीं मिला।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m