Today’s Top News: रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर की विशेष CBI अदालत ने सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर कर दी है। इसके साथ ही CBI को उसे दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय ले जाकर पूछताछ करने की अनुमति भी मिल गई है। अब सौरभ से दिल्ली में CBI की टीम पूछताछ करेगी।

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने और विभागीय कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर हड़ताल में शामिल जिले के पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां गलत संगत से बचाने और रात में बाहर घूमने से रोकने पर एक पोते ने अपनी 65 वर्षीय दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने खाट के पाए से दादी पर ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी कमरे में दादी के शव के पास बैठा रहा और खुद फोन कर अपने पिता व रिश्तेदार को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी का है।

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक और बड़ी खबर सामने आई है। ऐप के सह-संचालक और करोड़ों रुपये के सट्टा सिंडिकेट के प्रमुख आरोपी रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किए जाने की खबर है। हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ओर से भारत सरकार को अब तक गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) रवि उप्पल को भारत लाने की तैयारी में जुटे हैं।

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बसंतपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को ACB की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, अब CBI मुख्यालय दिल्ली में होगी पूछताछ

हड़ताल में शामिल 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर ने की कार्रवाई

दादी ने रात में बाहर घूमने से रोका तो पोते ने खाट के पाए से पीट-पीटकर की हत्या, फिर शव के पास बैठा रहा आरोपी

महादेव सट्टा ऐप मामले में एक और बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार!

ACB की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपए रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो घबराएं नहीं, पुराने मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दूर किया संशय

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार, नगदी समेत 6 बाइक और स्कॉर्पियो जब्त

नगर निगम की महत्वपूर्ण फाइलें गायब! स्थापना शाखा में रखे आलमारियों के टूटे ताले, निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल

धान खरीदी केंद्र में बड़ा घोटाला : 1 करोड़ से ज्यादा का धान और बारदाना का गबन, दो गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में मकड़ियों की दो नई प्रजातियों का पहला राज्य रिकॉर्ड, ऋषिझरन जंगल में मिलीं दुर्लभ मकड़ियां

CG News : कीटनाशक मिली शराब पिलाकर दो लोगों की हत्या, आरोपी को उम्रकैद की सजा

‘ज्ञानु और जानू’ वीडियो पर मामला दर्ज होते ही फरार हुए अमित जोगी, पुलिस ने घर के बाहर लगाया नोटिस…

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने ली उच्चस्तरीय बैठक…

राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, कहा- पॉलिटिकल हाइट बढ़ाने के लिए चिल्ला रहे…

श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र करने के शक में अघोरी की पिटाई, तीन आरोपियों पर पुलिस ने की कार्रवाई

अब डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी राहुल गांधी को चुनौती, कहा-नक्सलवाद पर सार्वजनिक मंच पर कर लें बहस, है साहस?

PMO तक जुड़े हैं महादेव सट्टा एप के तार! PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बाढ़ और चक्रवात की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, महामारी प्रबंधन और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए CMHO और सिविल सर्जन को 9 सूत्रीय निर्देश किए गए जारी

पेंड्रावन जलाशय पर मंडराया अस्तित्व का खतरा! अल्ट्राटेक की लाइम स्टोन माइनिंग को फिर मिली अनुमति, किसानों ने जताया विरोध

Crime News : अनजान लोगों को दी लिफ्ट, सफर के दौरान आया चक्कर, आंख खुली तो बाइक गायब

इधर पुलिस कर रही तलाश, उधर गुजराती थाली का आनंद ले रहे अमित जोगी! पार्टी ने कहा- फरार होने की खबरें भ्रामक…

विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में करेंगे स्थापित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

CG Accident News : एक्टिवा और बाइक में जोरदार टक्कर, फिर ट्रेलर ने युवक को कुचला, युवती की भी मौत

GPM में प्रशासन का ताबड़तोड़ एक्शन! अवैध खनन में लगे 6 ट्रैक्टर जब्त, ऑक्सीजन जोन में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मिठाई दुकानों पर भी छापा

बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया चक्काजाम

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H