कासगंज। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कासगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपना विरोध स्वीकार नहीं है। अगर कोई विरोध करेगा, तो उसका एनकाउंटर कर देंगे। कोई विरोध करेगा, तो उसे जेल भेज देंगे। ये लोग मुंह से तो ‘स्वदेशी-स्वदेशी’ चिल्लाते हैं, लेकिन मन से पूरी तरह ‘विदेशी’ हैं। इसलिए भाजपा ने पूरा का पूरा बाजार विदेशी कंपनियों के हाथों में सौंप दिया है। इनकी विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो गई है।

भाजपा पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आपने विश्व गुरु बनने का मौका खो दिया और जब नहीं बन पा रहे हैं तो अमेरिका से क्या क्या सुनना पड़ रहा है। अमेरिका जो कह देता है भारत स्वीकार कर लेता है। सोचो, हमारा देश बाजार के मामले में आज दुनिया का सबसे बड़ा देश है। हम सैन्य ताकत में भले न कहें, लेकिन बाजार के मामले में हम दुनिया में सबसे बड़े हैं। इसके बावजूद हम दूसरों के सामने झुक रहे हैं।

READ MORE: ‘2017 के पहले नदारद बिजली और टूटी हुई सड़कें थी…’, CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- अब प्रदेश वर्ल्ड क्लास रोड कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है

भाजपा ने पीडीए का अधिकार छीना

अखिलेश ने आगे कहा कि जिन्होंने फर्जी एनकाउंटर किए हैं देखना समाजवादी सरकार बनने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का काम होगा। भारतीय जनता पार्टी ने PDA के लोगों का आरक्षण और अधिकार छीना है। पेट्रोल में इस मिलावट से हमारे गाड़ी का इंजन खराब हो रहा है। बताओ डीजल पेट्रोल कहां पहुंचा दिया।

READ MORE: ‘नकली एनकाउंटर उत्तर प्रदेश की नियति…’, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा, कहा- न कहीं विकास नजर आता है और नहीं जनकल्याण की कोई योजना

सपा सरकार बनाने की अपील

अखिलेश ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में आप समाजवादी सरकार बनाओ एंबुलेंस भी चलेगी और गरीबों का इलाज फ्री अस्पताल में कराने का काम करेंगे। अखिलेश ने कहा कि हमारे नौजवानों को नौकरी रोजगार से ये सरकार नहीं जोड़ पाई है। समाजवादियों की सरकार होती तो बड़े पैमाने पर हमारे नौजवानों को नौकरी से जोड़ने का मौका देते।