Bihar Top News Today 12 may 2026: बिहार (BIHAR) में आज 12 मई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….
निजी स्कूलों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
बिहार की सम्राट सरकार ने निजी स्कूलों में मनमानी रोकने और शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सीएम सम्राट चौधरी ने निजी स्कूलों पर सख्ती से निगरानी रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है। निजी विद्यालयों को सरकार की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि आदेशों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्देश के अनुसार अब सभी निजी स्कूलों को फीस से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने और अनावश्यक शुल्क वसूलने पर रोक लगाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर………
NEET परीक्षा रद्द होने पर तेजस्वी का बड़ा बयान
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने पटना में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि, छात्र और नौजवानों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बार-बार पेपर लीक जैसे वारदात सामने आ रहे हैं। सत्ता में जो लोग बैठे हैं ये लोग अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि, कई शहरों और कई केंद्रों में परीक्षा रद्द कर दी गई है। कई नौजवानों और छात्रों का समय बर्बाद किया जा रहा है उनका उम्र निकल रहा है और बार-बार NEET पेपर लीक जैसे वारदात NDA की सरकार में लगातार हो रही हैं। पढ़ें पूरी खबर………
नींबू के लिए बच्चे की पीट-पीटकर हत्या
बिहार के नालंदा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरावा गांव में एक मामूली नींबू को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में 12 वर्षीय बालक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक बच्चे की पहचान राजकुमार पासवान के पुत्र के रूप में हुई है, जिसे गांव के लोग प्यार से ‘झगड़ू’ कहकर बुलाते थे। पढ़ें पूरी खबर…………..
विजय सिन्हा ने फार्मर रजिस्ट्री का किया शुभारंभ
बिहार के नए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एक्शन मोड में हैं। पदभार संभालने के एक दिन बाद यानी की आज मंगलवार (12 मई) को कृषि भवन में उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री का शुभारंभ किया। फार्मर रजिस्ट्री का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने किसान कॉल सेंटर एवं किसान रेडियो स्टेशन का भी मुआयना किया। इस मौके पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, फार्मर रजिस्ट्री के जरिए बिहार के किसानों की आय दुगनी होगी तथा उनकी सारी जमीनों की हिस्ट्री फार्मर रजिस्ट्री के बाद स्वत: ऑनलाइन चढ़ जाएगी। वहीं भ्रष्ट अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि, गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर विभाग कड़ा एक्शन लेगा। पढ़ें पूरी खबर………………….
राजद के वरिष्ठ नेता बागी कुमार वर्मा का निधन
राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा का निधन हो गया है। कल सोमवार की देर रात दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय तक उनके निजी सहायक रहे जयंत बाबू ने बागी कुमार वर्मा के निधन की पुष्टि की। बागी कुमार वर्मा के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत अन्य कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। पढ़ें पूरी खबर……………….
अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ी
बिहार की राजनीति और मनोरंजन जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक गुंजन सिंह की मुश्किलें कानूनी मोर्चे पर बढ़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पुराने वीडियो के मामले में चल रही अदालती कार्यवाही ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे अब स्पेशल MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर……………
आगामी चुनाव को लेकर एक्टिव हुए नीतीश कुमार
बिहार की राजनीति में आगामी चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार अचानक पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उनके इस दौरे ने न केवल कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भविष्य की रणनीतियों को लेकर चर्चाएं भी शुरू कर दी हैं। कार्यालय पहुंचते ही नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की मंत्री शीला मंडल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और दिग्गज नेताओं के साथ बंद कमरे में मुलाकात की। बैठक के दौरान नीतीश कुमार काफी सक्रिय नजर आए और उन्होंने एक-एक कर नेताओं से उनके प्रभार वाले क्षेत्रों का फीडबैक लिया। पढ़ें पूरी खबर………..
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

