Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 23 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………..

लालू यादव की तस्वीर पर 125 किलो दूध से अभिषेक

राजद सुप्रीमो लालू यादव के प्रति पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की दिवानगी देखते ही बनती है। आज रविवार को वैशाली के भगवानपुरा में भी कुछ इसी तरह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने पूर्व सीएम की तस्वीर पर 251 किलो दूध से अभिषेक कराया। इस दौरान पंडित को भी बुलाया गया, जिन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई और उनकी तस्वीर के सामने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। पढ़ें पूरी खबर………………

पिता ने नाबालिग बेटी से बनाया जबरन शारीरिक संबंध

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ लंबे समय से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता बेटी ने खुद अपने पिता के खिलाफ पुलिस को इसकी शिकायत दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के मुताबिक इस शर्मनाक घटना का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोपी उसे इस बात की जानकारी किसी और को देने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। पढ़ें पूरी खबर……………………..

तेजस्वी यादव ने NHRC को लिखा पत्र

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मधुबनी के मंडल कारागार में बंद रोशन यादव की संदिग्ध मौत मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है। नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है की बीते 10 अगस्त को मंडल कारागार में रोशन यादव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। हालही में तेजस्वी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए उनके घर भी पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर……………..

फरक्का जल संधि पर गरमाई बिहार की सियासत

बिहार की राजनीति में फरक्का जल संधि को लेकर जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद (MLC) नीरज कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव ने अपने राजनीतिक स्वार्थ और सत्ता बचाने के लिए बिहार के हितों की अनदेखी की थी? जेडीयू नेता नीरज कुमार ने मुख्य रूप से 12 दिसंबर 1996 की उस ऐतिहासिक तिथि का हवाला दिया, जब भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर समझौता हुआ था। उनका दावा है कि जब यह संधि हो रही थी, तब लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री पद पर आसीन थे। पढ़ें पूरी खबर…………

सारण में मुख्य पार्षद के घर NIA की छापेमारी, बेटा गिरफ्तार

बिहार के सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी और गोपनीय कार्रवाई को अंजाम दिया है। दिल्ली और पटना से आई एनआईए की संयुक्त टीम ने देर रात परसा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद आयशा खातून के आवास पर अचानक दबिश दी। इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध हथियार तस्करी के मामले में मुख्य पार्षद के पुत्र करमुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। गुपगुप तरीके से की गई इस कार्रवाई के दौरान एनआईए की टीम ने लगभग 3 घंटे तक घर के अंदर सघन तलाशी ली और डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों की जांच की। पढ़े पूरी खबर………….

23 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला

बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 22 अगस्त को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस फेरबदल में 2022, 2023 और हाल ही में ट्रेनी पूरी करने वाले 2024 बैच के युवा अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ​सीवान के पूर्व जिलाधिकारी (DM) विवेक रंजन मैत्रेय को इस सूची में कोई नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। 25 जुलाई को सीवान में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान एके-47 से हुई गोलीबारी की घटना के बाद, 17 अगस्त को उन्हें डीएम के पद से हटा दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर……………..

लोजपा विधायक अमित कुमार के आवास पर पुलिस की छापेमारी

बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के विधायक अमित कुमार रानू के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर पुलिस ने रविवार सुबह अचानक छापेमारी की। कोर्ट से सर्च वारंट लेकर पहुंची पुलिस टीम विधायक के घर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है। यह पूरी कार्रवाई दो दिन पहले हुए एक जमीन विवाद और तोड़फोड़ की घटना से जुड़ी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले जमीन के एक टुकड़े पर बाउंड्री तोड़े जाने को लेकर भारी विवाद हुआ था। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पढ़ें पूरी खबर…………………….

सड़क हादसे में CRPF जवान की मौत

रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के निमियाडीह इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान की मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में जवान की पत्नी, दो छोटे बच्चे और उनकी सास समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जवान की पत्नी को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर……………….