Bihar Top News Today 24 June 2026: बिहार (BIHAR) में आज 24 जून को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर लगी मुहर
आज बुधवार (24 जून) को हुई सम्राट सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो चुकी है। सम्राट कैबिनेट बैठक (Samrat Cabinet Meeting) कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए। इस बैठक में कुल 45 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। इस कैबिनेट बैठक में सीएम सम्राट चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। पढ़ें पूरी खबर……….
राबड़ी देवी को आवास खाली करने का मिला नोटिस
बिहार सरकार ने एक बार फिर से 10 सर्कुलर रोड आवास (राबड़ी आवास) को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। भवन निर्माण विभाग ने पत्र जारी करते हुए राबड़ी देवी को एक हफ्ते के अंदर आवास खाली करने का निर्देश जारी किया है। नोटिस में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि यदि एक हफ्ते के अंदर आवास खाली नहीं किया जाता है, तो उनके खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर…………
‘सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर’
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा बयान देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि, हम लोग शुरू से कह रहे हैं कि जो एनकाउंटर हुआ है। वह फेक एनकाउंटर हुआ है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, यह एनकाउंट बिहार सरकार ने करवाया है और किसी के कहने पर नहीं…बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ है। यह सब लोग जान रहे हैं।उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री अपने कार्य में विफल हो चुके हैं। इसलिए वे इस तरह के काम करके ध्यान भटकाना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर………….
बिहार टेंडर घोटाला में 7 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
बिहार के चर्चित टेंडर घोटाला मामले में विशेष सतर्कता इकाई (एसवीयू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल किया है। एसवीयू के एडीजी पंकज दराद ने बताया कि जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर रिशु श्री, आईएएस अधिकारी संजीव हंस, संतोष कुमार, पवन कुमार, मुमुक्षु चौधरी, तारिणी दास और उमेश सिंह को इस मामले का मुख्य आरोपी बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर……….
मजदूर की पीट-पीटकर हत्या
बिहार के नालंदा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडीह बधार इलाके में एक 32 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। शव मिलने की सूचना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान गोलापर निवासी सुधीर साव के पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राजन कुमार पेशे से एक मेहनती मजदूर था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पढ़ें पूरी खबर……….
पिकअप-टेंपो की टक्कर में 4 की मौत, कई घायल
जिले में आज बुधवार (24 जून) को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पिकअप और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कई अन्य लोग गंंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा-बेतिया रोड स्थित नायकाटोला के पास की है। हादसा इतना भयानक था की टेंपो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पढ़ें पूरी खबर……….
राजद के ‘लालटेन’ को कचरे में फेंका
पटना के इको पार्क क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय छेड़ दिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क किनारे कचरे के ढेर में एक बड़ी लालटेन फेंक रहा है। यह लालटेन पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के पूर्व आधिकारिक आवास से निकाली गई है। बता दें कि पटना का यह बंगला अब नवनियुक्त मंत्री लखींद्र पासवान को आवंटित किया गया है। वर्तमान में इस आवास में नवीनीकरण और मरम्मत का काम चल रहा है। इसी प्रक्रिया के दौरान वहां रखी पुरानी लालटेन को हटाकर बाहर फेंक दिया गया। यह घटना इसलिए भी सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि ‘लालटेन’ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का आधिकारिक चुनाव चिन्ह है। पढ़ें पूरी खबर……..
ये भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड से सबक नहीं ले रहा कैमूर, भभुआ की अमेरिकन लाइब्रेरी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

