Bihar Top News Today 24 may 2026: बिहार (BIHAR) में आज 24 मई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………

पीके का PM मोदी पर बड़ा हमला

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकरकहा कि जन सुराज मजबूती से चुनाव लड़ेगा। उम्मीदवार को लेकर पार्टी स्तर पर चर्चा चल रही है और उचित समय पर इसकी जानकारी दी जाएगी। वहीं, पीएम मोदी के गाड़ियों की संख्या कम करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पीके ने कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, ऐसे में विश्व गुरु का दावा सिर्फ जुमला बनकर रह गया है। यह पेट्रोल बचाओ है या ‘पेट्रोल खपाओ’, यह तो मोदी जी ही बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, तो फिर आम लोगों को गैस, तेल और जरूरी संसाधनों की कमी जैसी समस्याओं का सामना क्यों करना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…………

पिता के सामने होटल में बेटी से छेड़खानी

राजधानी पटना से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है, जहां एक होटल में ठहरे पिता के सामने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घटना होटल संचालन और कानून व्यवस्था दोनों पर ही गंभीर सवाल खड़ा करती है। पूरा मामला रूपसपुर थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी स्थित एक होटल का है। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, होटल को भी प्रशासन ने सील कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर………..

अपराधियों को CM सम्राट का सख्त संदेश

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सम्राट सरकार सख्त नजर आ रही है। मुख्यमंत्री ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए यह स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी आपराधिक घटना का जवाब 24 घंटे के अंदर दिया जाएगा। सीएम सम्राट ने आज रविवार (24 मई) को पटना स्थित बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रांगण में आयोजित “राज्यस्तरीय व्यावसायिक समागम” का उद्घाटन करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने व्यावसायिक समागम को संबोधित करते हुए ये बाते कहीं। पढ़ें पूरी खबर……..

तेजस्वी का एनडीए सरकार पर तीखा हमला

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, खाली सरकारी खजाने और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली राजनीति को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान महिलाओं को जो दस-दस हजार रुपये दिए गए थे, वह महज एक चुनावी हथकंडा था। तेजस्वी ने सवाल किया कि उस योजना की अगली किस्त कब जारी की जाएगी? सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। पढ़ें पूरी खबर………

विपक्ष को लेकर तेजस्वी का मास्टर स्ट्रोक

तेजस्वी यादव अपने बेटे इराज लालू यादव के पहले जन्मदिन के बहाने 27 मई को गाजियाबाद में एक बड़े राजनीतिक समागम की मेजबानी कर रहे हैं। इसकी तैयारी जोर-शोर से चालू है। इसमें 10 विपक्षी पार्टियों के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। लालू परिवार रविवार को ही पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गया। इसे एक पारिवारिक कार्यक्रम बताया जा रहा है, लेकिन आमंत्रित अतिथियों की सूची- जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल जैसे दिग्गज शामिल हैं-यह स्पष्ट करती है कि इसके पीछे बड़े राजनीतिक मायने छिपे हैं। पढ़ें पूरी खबर………..

‘हरे गमछे’ को लेकर बिहार कि सियासत गर्म

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा AI समिट के मंच से ‘हरे गमछे’ को लेकर दिए गए बयान ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। सीएम ने एआई कैमरों का जिक्र करते हुए कहा था कि अगर सिस्टम को निर्देश दिया जाए कि “हरे गमछे वाले को खोजो”, तो वह तुरंत पहचान कर लेगा। सीएम के इस बयान पर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर 11 तीखे सवाल पूछते हुए सीएम पर सीधा हमला बोला। रोहिणी ने एफिडेविट को ‘हाफीडिविट’ बोलने जैसे तंज कसते हुए सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता, पारिवारिक पृष्ठभूमि और उन पर लगे पुराने आरोपों को लेकर घेरा। उन्होंने एक कार्टून साझा करते हुए लिखा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती। पढ़ें पूरी खबर…………

निर्माणाधीन मकान से 10 लाख की चोरी

पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत काजीचक मोहल्ले में चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को अपना निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर में रखे लाखों के कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर गए। हैरानी की बात यह है कि घर के मालिक कुछ ही दिनों में यहां ‘गृह प्रवेश’ करने वाले थे, जिसकी खुशियां अब मातम में बदल गई हैं। चोरों ने घर में रखा नया फ्रिज, टीवी, पंखे, कूलर, टाइल्स, सोने के जेवरात और 82 हजार रुपए नकद पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामानों की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर……….