Bihar Top News Today 25 June 2026: बिहार (BIHAR) में आज 25 जून को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………

निशांत कुमार का बड़ा एक्शन

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच (PMCH) के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को स्वास्थ्य विभाग ने पद से हटा दिया है। विभाग ने उनकी जगह डॉ. गीता सिन्हा को पीएमसीएच का नया प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया है। दरअसल, 23 जून को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पीएमसीएच का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान अस्पताल के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे, जिसके बाद विभाग ने जांच करते हुए यह बड़ा एक्शन लिया है। पढ़ें पूरी खबर……..

भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा बयान

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर सम्राट चौधरी की आज पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, हमारे यहां कोई भी समस्या आती है, तो सरकार तुरंत उस पर चिंतित होकर काम आगे बढ़ती है। अभी भोजपुर में घटना घटी तो तुरंत सरकार ने सबसे पहले जुडिशल कमीशन का गठन करने का काम किया। क्योंकि न्याय मिले, अगर कोई गलत किया है, तो उसके ऊपर कारवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर…………

बिलौटी पहुंची न्यायिक जांच टीम

भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। घटना के बाद से ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों की मांग पर राज्य सरकार द्वारा गठित न्यायिक जांच टीम गुरुवार को एक्शन में दिखी। रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल और भरत के पैतृक गांव बिलौटी का दौरा किया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने भरत तिवारी के माता-पिता और भाई से बंद कमरे में मुलाकात की। इस दौरान भरत की मां आशा देवी का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने जज के सामने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह एनकाउंटर नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है। पढ़ें पूरी खबर………..

भाई वीरेंद्र के बयान से गरमाई सियासत

बिहार में हाल के दिनों में हुए एनकाउंटरों को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। इस दौरान राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आज प्रेस वार्ता के दौरान एनकाउंटर को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों के प्रति प्रशासन के दोहरे रवैये का आरोप लगाया। भाई वीरेंद्र ने तल्ख लहजे में कहा कि जब किसी दलित की एनकाउंटर में मौत होती है तो प्रशासन उसे फौरन नक्सली घोषित कर देता है। वहीं जब किसी अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति का एनकाउंटर किया जाता है तो उसे आतंकवादी का नाम देकर कनेक्शन जोड़ा जाता है। इसके उलट, यदि किसी सवर्ण (फॉरवर्ड) व्यक्ति का एनकाउंटर होता है, तो उन्हें शहीद का दर्जा दिलाने की मांग उठाई जाती है। पढ़ें पूरी खबर…………

खान सर की कोचिंग में लगी आग

खान सर के कोचिंग खान ग्लोबल स्टडीज में आज गुरुवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे खान सर की कोचिंग के बाहर धुएं का गुबार उठ रहा है। खान सर की कोचिंग में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर……….

भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस

भाजपा ने हर साल की तरह इस साल भी 25 जून को संविधान हत्या दिवस (काला दिवस) के रूप में मनाया। पार्टी की ओर से आज गुरुवार (25 जून) को आपातकाल की 51वीं बरसी पर पटना के ज्ञान भवन में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा की बात करने से पहले राहुल गांधी को अपनी दादी इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, लेकिन उन्होंने संविधान की एक भी धारा नहीं पढ़ी है। पढ़ें पूरी खबर…………..

बेगूसराय गैंगरेप में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी समेत दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य फरार आरोपी पर शिकंजा कसते हुए उसके घर पर ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार चस्पा कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष कुमार ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने कुल 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था जिनमें 3 नामजद और 2 अज्ञात शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर………..