Bihar Top News Today 27 august 2026: बिहार (BIHAR) में आज 27 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं. अब तक की बड़ी खबरों पर……..

परीक्षा एकल चरण में होगी TRE-4 की परीक्षा

बिहार सरकार ने TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस बार TRE-4 की परीक्षा एकल चरण में ही आयोजित की जाएगी, जिसकी मांग को लेकर छात्र पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बीते 18 अगस्त से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। सीएम सम्राट चौधरी ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। सरकार ने एकल परीक्षा के अलावा छात्रों की 9 अन्य मांगों पर भी निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर………..

2 लाख रिश्वत लेते DCLR कंचन झा गिरफ्तार

समस्तीपुर में निगरनी विभाग की टीम ने रोसड़ा अनुमंडल की DCLR कंचन कुमारी झा को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, जमीन विवाद से जुड़े मामले को निपटाने के बदले कंचन झा की ओर से इस रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए DCLR कंचन कुमारी झा को कथित तौर पर 2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद निगरानी टीम ने उनके आवास की भी तलाशी ली, जहां से करीब 13 लाख रुपये नकद बरामद होने की बात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर……………

रक्षाबंधन पर दिल्ली रवाना हुआ लालू परिवार

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अपने पूरे परिवार के साथ आज राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस पारिवारिक यात्रा में उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव भी शामिल हैं। पटना से दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने नेपाल में मची तबाही को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और बिहार को लेकर एक बड़ा बयान दिया। पढ़ें पूरी खबर…………..

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, खातों में पहुंचे 20-20 हजार

बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। रक्षाबंधन के पावन अवसर से ठीक पहले, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की दूसरी किश्त और ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान’ की औपचारिक शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य की लाखों महिलाओं के खातों में करोड़ों रुपये की राशि सीधी ट्रांसफर की गई है, जिससे उनके स्वरोजगार के सपनों को नई उड़ान मिलेगी। ​इस कार्यक्रम के दौरान सरकार ने 20-20 हजार और 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी है। पढ़ें पूरी खबर……………….

पापी पिता ने 6 साल तक बेटी को बनाया हवस का शिकार

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने ही 45 वर्षीय पिता पर पिछले छह साल से लगातार यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।बीते बुधवार को पीड़िता अपनी नानी और अन्य रिश्तेदारों के साथ बुद्धा कॉलोनी थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बचपन में ही उसकी मां की मौत हो गई थी। वह अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। मां के निधन के बाद से ही उसका पिता उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर………….

बाढ़ अलर्ट के बीच सीएम सम्राट ने किया हवाई सर्वेक्षण

बिहार में एक बार फिर बाढ़ का गंभीर खतरा मंडराने लगा है। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और वहां आई बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी क्रम में, राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंडक, कोशी और बागमती सहित कई प्रमुख नदियों के बढ़ते जलस्तर का जायजा लेने के लिए एक उच्चस्तरीय हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नेपाल से सटे बिहार के संवेदनशील और सीमावर्ती जिलों विशेषकर बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी में बाढ़ की जमीनी हकीकत का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों और राहत दलों को पूरी तत्परता के साथ मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। पढ़ें पूरी खबर…………….

13 साल की मासूम बच्ची की पीट-पीटकर हत्या

बिहार के कटिहार जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ई-रिक्शा का सीट कवर भाड़ने के आरोप में 13 साल की बच्ची की बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मृतक बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है, जबकि पूरा मामला पोठिया थाना क्षेत्र के रुचदेव सिमरिया लोहनी गांव का है। बच्ची की हत्या का आरोप उसके बड़े चाचा पर लगा है, जो परिवार समेत घटना के बाद से फरार है। पढ़ें पूरी खबर…………….