Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (30 जुलाई 2026) की खबरों में कांवड़ यात्रा से पहले दिल्ली में सख्ती, प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कानूनी कार्रवाई, उमर खालिद ने UAPA केस में दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया, अभिजीत दीपके को लेकर अवध ओझा का बड़ा बयान प्रमुख रहा।

कांवड़ यात्रा से पहले दिल्ली में सख्ती
Delhi Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा 2026 (Kanwar Yatra) को लेकर दिल्ली नगर निगम (MCD) ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाएं सुचारु रखने के लिए निगम ने राजधानी के सभी 12 जोनों में विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कांवड़ यात्रा मार्गों और शिविरों के आसपास संचालित अवैध मांस की दुकानों को बंद कराने का फैसला लिया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली अवैध दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम ने सभी जोन उपायुक्तों को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कानूनी कार्रवाई
दिल्ली सरकार ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों पर कोई कार्रवाई न करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि, मामले में शीर्ष अदालत के फैसले का पालन किया जाएगा। सरकार का कहना है कि, गिरफ्तार किए गए साफ रिकॉर्ड वाले छात्रों की रिहाई जल्द की जाएगी। इसकी समीक्षा की जा रही है। बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को निर्देश दिया था कि दिल्ली के जंतर-मंतर और देश के विभिन्न राज्यों में हाल में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ कोई दंडात्मक कार्रवाई (कोएर्सिव एक्शन) न की जाए।

उमर खालिद ने UAPA केस में दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया
दिल्ली दंगा साजिश मामले में आरोपी उमर खालिद ने अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अनुच्छेद-21 और UAPA की धारा 43D(5) को लेकर उठे कानूनी सवाल पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। दिल्ली दंगों से जुड़े कथित साजिश मामले में आरोपी और जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद ने एक बार फिर अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। उनकी याचिका पर शुक्रवार को न्यायमूर्ति प्रतिबा एम. सिंह और न्यायमूर्ति विकास महाजन की खंडपीठ सुनवाई करेगी।

अभिजीत दीपके को लेकर अवध ओझा का बड़ा बयान
मशहूर कोचिंग गुरु और आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता अवध ओझा (Awadh Ojha) ने कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को सबसे पहले देश की जनता को जागरूक करने पर ध्यान देना चाहिए। उनका मानना है कि राजनीति का केंद्र शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और रोजगार जैसे मुद्दे होने चाहिए, न कि केवल पाकिस्तान या हिंदू-मुस्लिम जैसे विषय। अवध ओझा ने कहा कि जनता को इस बात के लिए तैयार करना होगा कि वह उन नेताओं और दलों का समर्थन करे जो शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, उद्योग, रोजगार और विकास की बात करें।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
जंतर-मंतर पर आंदोलन किरण बेदी ने बताई सिस्टम की बड़ी गलती: देश की पहली महिला IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने जंतर-मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शनों को लेकर बड़ा सुझाव दिया है। उनका मानना है कि जंतर-मंतर को अब स्थायी प्रदर्शन स्थल के रूप में नहीं रखा जाना चाहिए। किरण बेदी ने कहा कि जंतर-मंतर संसद भवन के बेहद करीब स्थित है, जिससे बड़े आंदोलनों और प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा और यातायात संबंधी चुनौतियां पैदा होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आसपास के बाजारों और आम लोगों की गतिविधियों पर भी इसका असर पड़ता है। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली विधानसभा मॉनसून सत्र में प्रश्नकाल बहाल करने की मांग: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा के आगामी मॉनसून सत्र (Delhi Assembly’s monsoon session) में प्रश्नकाल शामिल करने की मांग उठाई है। पार्टी ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से आग्रह किया कि सदन की कार्यवाही में प्रश्नकाल को शामिल किया जाए, ताकि विधायक जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकें। इस संबंध में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बुराड़ी से विधायक संजीव झा (Sanjeev Jha) ने कहा कि प्रश्नकाल लोकतांत्रिक व्यवस्था और विधायी प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से विधायक सरकार से जवाब मांगते हैं और अपने क्षेत्र की समस्याओं तथा जनहित के मुद्दों को सदन में रखते हैं। (पढ़े पूरी खबर)
HPV वैक्सीन पर रोक से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार: दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने किशोरियों को लगाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV vaccine) वैक्सीन गार्डासिल पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए रिकॉर्ड, वैज्ञानिक आंकड़ों और उपलब्ध सामग्री से ऐसा प्रतीत नहीं होता कि इस वैक्सीन से कोई तात्कालिक नुकसान हो रहा है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि वर्तमान में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर टीकाकरण अभियान पर रोक लगाने का कोई पर्याप्त कारण नहीं बनता। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए ठोस और विश्वसनीय साक्ष्यों की आवश्यकता होती है। (पढ़े पूरी खबर)
Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार की प्रस्तावित दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर राजधानी की राजनीति गरमा गई है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी (BJP) इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम और चुनावी वादा पूरा करने वाला फैसला बता रही है, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने योजना की पात्रता शर्तों को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। विपक्षी दलों का दावा है कि योजना में रखी गई शर्तें इतनी कड़ी हैं कि बड़ी संख्या में महिलाएं इसके दायरे से बाहर हो जाएंगी। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान महिलाओं को व्यापक लाभ देने का वादा किया गया था, लेकिन अब पात्रता मानदंडों के कारण वास्तविक लाभार्थियों की संख्या सीमित हो सकती है। (पढ़े पूरी खबर)
Water Bill Defaulters: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के लाखों उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति तो मिल रही है, लेकिन उन्हें पानी का बिल नहीं मिल रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए दिल्ली सरकार ने 6 महीने का विशेष e-KYC अभियान शुरू करने का फैसला किया है। अभियान का उद्देश्य ऐसे कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें नियमित करना और बिलिंग व्यवस्था को दुरुस्त बनाना है। जल मंत्री प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड के कुल 73 लाख ग्राहकों में से 30 लाख से अधिक घरों, यानी 40 फीसदी से ज्यादा उपभोक्ताओं को पाइपलाइन के जरिए पानी की सप्लाई मिल रही है, लेकिन उन्हें बिल जारी नहीं हो रहे हैं। सरकार अब इन सभी कनेक्शनों का सत्यापन कर उन्हें रिकॉर्ड में लाने की तैयारी कर रही है। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली में दिनदहाड़े मर्डर: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर इलाके में स्थित एक पार्क में हुए खूनी हमले में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिसने मामले में हत्या का केस दर्ज कर एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय युवक पार्क में बैठे हुए थे। इसी दौरान कुछ लड़कों के साथ उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लड़कों ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


