दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ : कल (1 जून 2026) की खबरों में ई-चालान व्यवस्था होगी और स्मार्ट, दिल्ली में लागू होगा डबल पाइपलाइन सिस्टम, GTB अस्पताल से 7 महीने के मासूम का अपहरण, हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम सिर्फ कागजी प्रक्रिया नहीं प्रमुख रहा।

ई-चालान व्यवस्था होगी और स्मार्ट
राजधानी दिल्ली में यातायात नियमों (Traffic regulations) के उल्लंघन पर जारी होने वाले चालान की प्रक्रिया अब पहले से अधिक डिजिटल और सुविधाजनक होने जा रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने अपनी ई-चालान (e-challan) व्यवस्था को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, जिसके तहत वाहन चालक मौके पर ही डिजिटल माध्यम से जुर्माना जमा कर सकेंगे। इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अपने कर्मियों को अत्याधुनिक हैंडहेल्ड ई-चालान डिवाइस (Handheld e-challan device) उपलब्ध करा रही है, जिससे जुर्माने की राशि तुरंत डिजिटल माध्यम से जमा की जा सकेगी। इसके लागू होने के बाद वाहन चालकों को चालान जमा करने के लिए अलग से कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल (Online Portel) पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे मौके पर ही उपलब्ध डिजिटल भुगतान (Digital payment) सुविधाओं का उपयोग कर जुर्माना अदा कर सकेंगे।

दिल्ली में लागू होगा डबल पाइपलाइन सिस्टम
दिल्ली में बढ़ती आबादी और पानी की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए जल प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) घरेलू जल खपत को सुव्यवस्थित करने के लिए डबल पाइपलाइन सिस्टम (Double pipeline system) लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस मॉडल के तहत घरों में 2 अलग-अलग पाइपलाइन नेटवर्क विकसित किए जाएंगे। एक लाइन के माध्यम से पीने, खाना बनाने और नहाने जैसे कार्यों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि दूसरी लाइन से ट्रीटेड (Treated) पानी की आपूर्ति की जाएगी, जिसका उपयोग कपड़े धोने, बर्तन साफ करने, फ्लशिंग और अन्य गैर-पेय घरेलू कार्यों में किया जा सकेगा।

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम सिर्फ कागजी प्रक्रिया नहीं
दिल्ली की साकेत जिला अदालत ( Saket District Court) ने कहा हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम (Health insurance claim ) को केवल कागजी प्रक्रिया या अनुबंध का हिस्सा मानकर नहीं देखा जा सकता। यह किसी व्यक्ति के जीवन के सबसे कठिन समय में आर्थिक और चिकित्सकीय सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम होता है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि स्वास्थ्य बीमा का उद्देश्य केवल औपचारिकताओं को पूरा करना नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर मरीज को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। ऐसे में बीमा दावों के निपटारे में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का पालन किया जाना चाहिए। यह टिप्पणी उस मामले की सुनवाई के दौरान की गई, जिसमें आरोप है कि इलाज के दौरान हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम अस्वीकार किए जाने के कारण मरीज की स्थिति लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मृत्यु हो गई।
पढ़े पूरी खबर…..

GTB अस्पताल से 7 महीने के मासूम का अपहरण
पूर्वी दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल (Guru Teg Bahadur Hospital) से 7 महीने के एक मासूम बच्चे के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे की तलाश के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई हैं और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता 23 वर्षीय नाजरीन सीलमपुर क्षेत्र की निवासी हैं। करीब एक सप्ताह पहले उनकी पहचान एक अज्ञात महिला से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वह महिला नियमित रूप से नाजरीन से मिलने-जुलने लगी। इसी दौरान महिला ने उनका विश्वास जीत लिया।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
2020 दिल्ली दंगा साजिश मामला: नई दिल्ली। 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों (Delhi riots conspiracy case) की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षद ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में सुनवाई के दौरान अहम घटनाक्रम सामने आया है। दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस अमित शर्मा (Amit Sharma) ने ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। ताहिर हुसैन ने निचली अदालत के उस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उनकी दूसरी जमानत याचिका (bail plea) खारिज कर दी गई थी। दिल्ली की एक अदालत ने 29 जनवरी को उनकी जमानत अर्जी को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि मामले की गंभीरता और आरोपों की प्रकृति को देखते हुए उन्हें राहत नहीं दी जा सकती। (पढ़े पूरी खबर)
शिक्षा मंत्रालय ने दी सफाई: राजधानी में शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी आग की घटना को लेकर फैली खबरों पर मंत्रालय ने आधिकारिक सफाई जारी की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आग शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय में लगी थी, जिस पर मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह जानकारी गलत है कि आग मंत्रालय के दफ्तर में लगी। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उसका कार्यालय कर्तव्य भवन-2, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, नई दिल्ली में स्थित है। (पढ़े पूरी खबर)
50 लाख की बीमा राशि के लालच में भाई ने की बहन की हत्या: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने करीब 9 साल पुराने एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चंदन कुमार को बिहार के लखीसराय जिले से दबोचा है। पुलिस के मुताबिक, चंदन कुमार ने अपने भाई कुंदन कुमार और जीजा कमल कुमार के साथ मिलकर एक महिला की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि तीनों ने 50 लाख रुपये की बीमा राशि और महिला की संपत्ति हड़पने के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले सुनियोजित तरीके से महिला की हत्या की और फिर बीमा क्लेम तथा मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली साकेत बिल्डिंग हादसा: दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन (Saket Metro Station) के पास सैदुलाजाब इलाके में 3 मंजिला इमारत गिरने के मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है, जबकि 7 लोग घायल बताए गए हैं। हादसे के बाद पुलिस (Delhi Police) ने इस संबंध में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वेस्टर्न मार्ग स्थित यह इमारत शनिवार शाम अचानक भरभराकर गिर गई थी। घटना के समय इमारत की ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इमारत में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट, कैफे और कुछ कार्यालय भी संचालित हो रहे थे, जिससे वहां लोगों की आवाजाही बनी रहती थी। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

