Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (14 अक्टूबर 2026) की खबरों में सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की जेल, दिल्ली एयरपोर्ट पर दीपके को भारी विरोध का सामना, दिल्ली पुलिस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले 3 पत्रकारों पर हुआ FIR दर्ज, केजरीवाल के तिरंगे वाले बयान पर कपिल मिश्रा का पलटवार, DMRC ने मेट्रो बंद वाली बात पर SC से बिना शर्त माफी मांगी प्रमुख रहा।

दिल्ली एयरपोर्ट पर दीपके को भारी विरोध का सामना

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के बुधवार दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही भारी हंगामे का सामना करना पड़ा.  एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय एक शख्स ने पूछा कि क्यों देश को खराब कर रहे हो. उस शख्स ने ये भी कहा कि अभिजीत दीपके सीआईए का एजेंट है. हालांकि, दीपके शांत रहते हुए मुस्कुराकर अंगूठा दिखाते हुए आगे बढ़ गए. अभिजीत दीपके ने अपने साथियों आशुतोष रांका और सौरभ दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली पुलिस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले 3 पत्रकारों पर हुआ FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस के कॉनॉट प्लेस सब-डिवीजन में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) विवेक भगत की शिकायत के आधार पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है. एसीपी विवेक भगत की शिकायत पर महिला पत्रकारों के खिलाफ जातिगत टिप्पणी के मामले को लेकर FIR दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पढ़े पूरी खबर…..

केजरीवाल के तिरंगे वाले बयान पर कपिल मिश्रा का पलटवार

आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने तीखा पलटवार किया है। CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने सवाल उठाया था कि क्या अपने ही देश में अपना झंडा लहराना कोई अपराध है? उन्होंने इसे बिल्कुल बेतुका बताया। अब कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर केजरीवाल पर निशाना साधा है।

पढ़े पूरी खबर…..

DMRC ने मेट्रो बंद वाली बात पर SC से बिना शर्त माफी मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान मेट्रो और रेलवे सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने को लेकर 9 अक्टूबर को दिए गए उसके निर्देशों के कथित उल्लंघन को लेकर कहा कि प्रथम दृष्टया अदालत की अवमानना का मामला बनता है. 10 अक्टूबर 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के प्रवेश और बाहर निकलने के गेट बंद कर दिए गए थे. DMRC ने बिना शर्त माफी मांगते हुए हलफनामे के माध्यम से अपनी बातें कही.

पढ़े पूरी खबर…..

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की जेल

Saurav Das and Ashutosh Ranka Sentenced to 5 days in jail: इस वक्त की बड़ी खबर आई है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (CJP) नेता सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की जेल की सजा मिली है। 13 अक्टूबर को हिरासत में लेने के 24 घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को SCM कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

CM रेखा गुप्ता का कांग्रेस पर हमला: दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कांग्रेस और प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि वर्ष 2002 में जब दिल्ली में SIR हुआ था, तब कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विरोध क्यों नहीं जताया? मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति तभी होती है, जब राजनीतिक परिस्थितियां उसके अनुकूल नहीं होतीं। उन्होंने तमिलनाडु और केरल का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां उसे सब कुछ ठीक लगता है, जबकि विपरीत राजनीतिक परिस्थितियों में विरोध शुरू हो जाता है। (पढ़े पूरी खबर)

DDA Housing Scheme 2026: अगर आप दिल्ली में कम कीमत पर घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नई आवास योजना आपके लिए अहम हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, डीडीए ने आवास निवेश योजना-2026 पेश की है। इसके तहत राजधानी के नरेला इलाके में निम्न आय वर्ग (LIG) के 2,516 फ्लैट पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। डीडीए की इस योजना के तहत 25 प्रतिशत छूट के बाद प्रत्येक फ्लैट की कीमत करीब 14.95 लाख रुपये होगी। फ्लैट खरीदने के इच्छुक लोग 14 अक्टूबर से पंजीकरण करा सकेंगे। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने का रोडमैप तैयार: दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने मंगलवार को 150 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू कीं। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव (Bhupendra Yadav) और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही राजधानी में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए 13 नए मॉनिटरिंग स्टेशन भी शुरू किए गए हैं। (पढ़े पूरी खबर)

CM रेखा गुप्ता ने मुखर्जी नगर का किया औचक निरीक्षण: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने मंगलवार रात राजधानी के प्रमुख शैक्षणिक और कोचिंग हब मुखर्जी नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और अपेक्षाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के बीच एक चाय की दुकान पर बैठीं और उनसे विस्तार से चर्चा की। (पढ़े पूरी खबर)

सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर भड़के केजरीवाल: कॉकराच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास(Saurav Das) और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) को बुधवार, 14 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अदालत के आदेश के बाद दोनों को तिहाड़ जेल में रखा गया है। अदालत के इस फैसले पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस मामले में अपना विरोध जताया। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली के विकास पर CM रेखा गुप्ता ने PM मोदी का जताया आभार: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे होने पर उनके प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास में केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण सहयोग मिला है और विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र के साथ से कई योजनाओं को सफल बनाने में मदद मिली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार को विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में केंद्र सरकार का सहयोग मिला है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप: पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में स्थित उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग रेस्टोरेंट की रसोई में लगी थी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग के कारण रेस्टोरेंट के अंदर धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगने के बाद धुआं तेजी से पूरे परिसर में फैल गया। अंदर फंसे लोगों के सामने बाहर निकलने की चुनौती खड़ी हो गई। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली की सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार: राजधानी दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने विकास कार्यों की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने मंगलवार को राजस्थानी उद्योग नगर औद्योगिक क्षेत्र से 170 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत दिल्ली के 9 औद्योगिक क्षेत्रों में 15 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही बरसाती पानी की निकासी के लिए 34 किलोमीटर लंबी नालियां भी बनाई जाएंगी। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m