अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिलें में आज शुक्रवार (17 जुलाई) को नोखा थाना क्षेत्र के जखनी गांव में कंचन कुमार नामक युवक ने शादी के महज दो महीने बाद ही अपने ही कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने इस खुदकुशी के लिए अपनी पत्नी तथा सास को दोषी ठहराया है। साथ ही पत्नी के बीच चल रहे विवाद में समझौता करने वाले एक अधिवक्ता एवं सरपंच का भी उसने अपने अंतिम वीडियो में नाम लिया है।

पुलिस ने मोबाइल को किया जप्त

घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस मृतक कंचन कुमार के शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पतालत भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने उस मोबाइल फोन को भी जप्त कर लिया, जिससे युवक ने वीडियो बनाया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

ससुराल में सास और पत्नी ने की थी पिटाई

बताया जाता है कि खुदकुशी करने वाला युवक कंचन कुमार मजदूरी करता था। बीते 5 मई को ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। बताया जाता है कि पिछले दिनों वह अपने ससुराल अगरेर थाना क्षेत्र के कोठरा गया हुआ था, जहां उसकी पत्नी और उसकी सास तथा अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की थी, जिससे वह काफी दुखी था।

कई बार हो चुकी थी दोनों में मारपीट

मृतक के भाई चंदन कुमार ने बताया कि, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच तनाव शुरू हो गया था, जिसको लेकर कई बार मारपीट भी हुई थी। इसकी जानकारी पूरे परिवार को थी। लेकिन इसी बीच कंचन कुमार ने अपने ही कमरे में खुदकुशी कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।

ये भी पढ़ें- बिहार में UP के युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मॉल में मेहंदी लगाने का करता था काम