अमृतसर। देश के गृह मंत्रालय ने अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल में भेज दिया है, इसके साथ ही उसे बड़ी सुरक्षा भी मिल गई है। जहां एक ओर अनमोल खुद को सेफ महसूस कर रहा होगा वहीं दूसरी ओर पंजाब समेत उन कई राज्यों के मंसूबे में पानी फिर गया है, जो उसे अपने राज्य बंदी के रूप में जेल में रखना और सजा कटवाना चाहते थे।
केंद्र के गृह मंत्रालय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा साहिता (बी.एन.एस.) की धारा-303 की इस्तेमाल करते हुए आदेश जारी कर दिया कि गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई एक साल तक तिहाड़ जेल से बाहर नहीं भेजा जा सकता। इसका मतलब साफ है कि पूछताछ के लिए उसे पंजाब और अन्य राज्य में नहीं भेजा जाएगा।
आदेश में यह भी साफ है कि अगर किसी भी राज्य की पुलिस को अनमोल से पूछताछ करनी है तो वह तिहाड़ जेल जाकर उस से मिलकर बातचीत कर सकते हैं।
बढ़ी पंजाब पुलिस की समस्या जानकारों का कहना हुआ कि गृह मंत्रालय ने यह फैसला ऐसे समय में लिया जब पंजाब पुलिस अनमोल बिश्नोई को सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में पंजाब लाकर उस से पूछताछ के दौरान अहम जानकारियां हासिल कर सकती थी कि मूसेवाला को मारने के लिए उन्हें फिरौती किसने दी। उसे मारने के लिए हथियार कहां से मंगवाए थे जो शूटरों को दिए गए। अगर यह सभी चीजों साफ हो जाती तो पुलिस को इस केस को सुलझाने में काफी आसानी मिल जाती, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

कौन है अनमोल बिश्नोई
आपको बता दें कि अनमोल बिश्नोई एक ऐसा अनमोल बिश्नोई हाई प्रोफाइल अपराधी है जो कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। कई राज्यों में उसके खिलाफ केस दर्ज है। वह अमरीका में रहकर भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था जिसके कारण उसे गैंगस्टर गोल्डी बराड़, पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के अलावा अन्य बड़े अपराधियों से जान का खतरा है। उसने भारत में कई अपने गुर्गे पाल रखे हैं जो उसके इशारे में कई बड़े मर्डर, लूट जैसे अपराध कर चुके हैं।
- कमर से ऊपर गोली क्यों मारी? मनेर एनकाउंटर में मारे गए युवकों के घर पहुंचे पप्पू यादव ने उठाए सवाल
- Diwali 2026: लक्ष्मी पूजन के बाद रात में जरूर करें इन 4 मंत्रों का जाप
- ‘अगर यह खेल नहीं समझे तो…’, लोकसभा सीटों को लेकर अशोक गहलोत ने क्यों दी चेतावनी?
- परविंदर झोटा का आज होगा अंतिम संस्कार, पिता ने नहीं तोड़ी भूख हड़ताल; SSP के तबादले पर अड़े
- संतों के द्वार ‘योगी सरकार’: अयोध्या के मठों-अखाड़ों में पहुंचकर सीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, भेंट किए उपहार
