MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 1 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

सिवनी को सीएम डॉ मोहन ने दी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिवनी जिले को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन में शिरकत की। जहां सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों को कोदो कुटकी का बोनस वितरण किया। साथ ही 629 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन भी किया। पढ़ें पूरी खबर…

PCC चीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ग्वालियर की विशेष MP-MLA कोर्ट ने जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। यह कार्रवाई लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दिए गए एक विवादित बयान और कोर्ट के नोटिस की लगातार नाफरमानी करने पर की गई है। इस मामले में अदालत ने भिंड पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त टिप्पणी भी की है। पढ़ें पूरी खबर…

नेता प्रतिपक्ष ने दिग्विजय से की मुलाकात

मध्य प्रदेश कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच बड़ी खबर सामने आई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। उमंग सिंघार को दिग्विजय सिंह के विरोधी गुट का माना जाता है। कल पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में दिग्विजय सिंह को लेकर सवाल उठे थे। पढ़ें पूरी खबर…

जबलपुर CBI रिश्वतकांड: 6 महीने से फरार GST अधीक्षक ने किया सरेंडर

जबलपुर सेंट्रल जीएसटी के डिविजन ऑफिस में हुए चर्चित CBI रिश्वतकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पिछले 6 महीने से फरार चल रहे जीएसटी अधीक्षक मुकेश बर्मन ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को 2 जुलाई तक CBI रिमांड पर भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

जेल भेजे गए 3 संदिग्ध आतंकी

मध्य प्रदेश ATS द्वारा आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन संदिग्धों को कोर्ट ने 14 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मंगलवार को एटीएस ने भोपाल निवासी फराज, उत्तर प्रदेश के देवबंद निवासी नईम अब्दुल्ला और बिहार के इजहारुल हक को विशेष न्यायाधीश डॉ. मुकेश मलिक की अदालत में पेश किया था। पढ़ें पूरी खबर…

रैगिंग से MP शर्मसार: राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा नंबर

मध्य प्रदेश को शर्मसार करने वाली एक रिपोर्ट सामने आई है। रैगिंग के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर एमपी तीसरे पायदान पर है। यूजीसी की राष्ट्रीय एंटी रैगिंग मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में इसे लेकर रिपोर्ट पेश की गई जिसमें खुलासा हुआ कि प्रदेश में रैगिंग चुनौती बन गई है। पढ़ें पूरी खबर…

नाज़िया इलाही पर कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश के जबलपुर की मुस्लिम महिलाएं पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़क उठी। मुस्लिम महिलाओं ने गोहलपुर थाने में प्रदर्शन किया और नाजिया इलाही पर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने जांच का भरोसा दिलाया है। पढ़ें पूरी खबर…

ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग

राजस्थान के दौसा के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। उत्तराखंड के ऋषिकेश से मध्य प्रदेश के इंदौर आ रही हंस ट्रेवल्स की एक स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक कुल 7 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जिनमें से इंदौर के 5 यात्री बस के भीतर जिंदा जल गए। वहीं 2 अन्य यात्रियों की मौत गंभीर चोटें आने की वजह से हुई है। हादसे में 22 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 13 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा इंदौर के रहने वाले 4 यात्री अभी भी लापता है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की कमी

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है। तस्वीर इसलिए भी परेशान करने वाली है, क्योंकि नीट और री-नीट जैसी कठिन परीक्षाओं के बाद चुनिंदा छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलता है, लेकिन पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें भी सरकारी सिस्टम के आगे संघर्ष करना पड़ता है। पढ़ें पूरी खबर…

फायर डिपार्टमेंट का एक्शन: 60 कोचिंग सेंटर, एकेडमी-लाइब्रेरी को नोटिस

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। भोपाल नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीमों ने शहर के कोचिंग हब, अकादमियों और लाइब्रेरियों में औचक जांच कर फायर ऑडिट किया। इस जांच में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाहियां सामने आई है, जिसके बाद नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए 60 से ज्यादा संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इन सभी को 7 दिन के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m