MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 1 नवंबर को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
ISBT में DRI ने पकड़ी 3.45 करोड़ की ड्रग्स
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। DRI ने 3.45 करोड़ की ड्रग्स बरामद की है। इस दौरान ISBT बस स्टैंड पर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
शिवपुरी को मिल सकता है नया प्रभारी मंत्री!
शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री पद को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अस्वस्थता के बीच शिवपुरी की जिम्मेदारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को सौंपे जाने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
गिट्टी खदान के पास कार पलटने से 3 की मौत
धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धरमपुरी-मांडू रोड पर तारापुर के पास गिट्टी खदान के पास एक मारुति ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
मध्यप्रदेश में स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी का गठन
शासकीय विभागों के बीच डेटा के सुरक्षित, एकीकृत एवं प्रभावी आदान-प्रदान तथा नागरिकों की डेटा गोपनीयता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य डेटा गवर्नेंस समिति का गठन किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं मंत्री संपतिया उइके
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके का अनोखा अंदाज देखने को मिला। मंच पर प्रस्तुति दे रही बच्चियों को देख वह खुद को रोक नहीं पाईं और उनके साथ डांस करने लगीं। मंत्री के इस अंदाज को देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। इस दौरान आदिवासी संस्कृति की झलक साफ तौर पर देखने को मिली। वहीं कैबिनेट मंत्री ने खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के साथ कबड्डी भी खेली। यहां पढ़ें पूरी खबर
मुसलमान भी अब हमसे पूछकर मनाएंगे ईद
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा के विवादित और तीखे बयानों के लिए पहचाने जाने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा का एक और बयान सामने आया है। स्वदेशी मेले के एक कार्यक्रम के दौरान मंच से बोलते हुए उन्होंने धर्म और पर्व को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी की है। इसके अलावा, दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन, राहुल गांधी और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। यहां पढ़ें पूरी खबर
जेल सुधार अधिनियम लागू करने की तैयारी
मध्य प्रदेश में जेल व्यवस्था को अधिक मानवीय, पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ी कवायद शुरू कर दी है। राज्य सरकार ‘जेल सुधार अधिनियम-2024’ को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसके क्रियान्वयन हेतु ‘नियम-2026’ तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके परीक्षण और सुझाव के लिए चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति मात्र 10 कार्य दिवसों में अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
हरदीप पुरी से ज्यादा अमीर निकलीं उनकी पत्नी
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी के चुनावी हलफनामे से बेहद चौंकाने वाले और दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। वर्ष 2018 और 2019 के पुराने हलफनामों से यदि तुलना की जाए तो दोनों की संयुक्त चल संपत्ति इन 8 वर्षों में बढ़कर 4 गुना हो गई है, जो अब 4.22 करोड़ रुपए से छलांग लगाकर 17.20 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। खास बात यह है कि संपत्ति और आय के मामले में केंद्रीय मंत्री की पत्नी अपने पति से काफी आगे निकल गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
पत्नी के शौक पूरे करने चुराई 23 लाख की लग्जरी कार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां फॉक्सवैगन (Volkswagen) शोरूम के ही एक कर्मचारी ने अपनी पत्नी के महंगे शौक पूरे करने के लिए शोरूम से 23 लाख रुपये की लग्जरी कार चुरा ली। खास बात यह है कि आरोपी ने एक ग्राहक के नाम पर ‘वर्टस जीटी’ (Virtus GT) कार बुक कराई थी और टेस्ट ड्राइव या डिलीवरी के बहाने उसे लेकर फरार हो गया था। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की गई कार भी बरामद कर ली है। यहां पढ़ें पूरी खबर
वेस्टेज चैंबर में उतरे 4 कर्मचारियों की दम घुटने से दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश के धार्मिक नगर उज्जैन के देवास रोड स्थित प्रतिष्ठित होटल श्री गंगा में शनिवार देर रात एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। होटल के वेस्टेज (कचरा) चैंबर की सफाई करने उतरे चार कर्मचारियों की जहरीली गैस की चपेट में आने और चैंबर में फंसने से मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

