MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 11 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
वन्य प्राणी बोर्ड की बैठक में 29 प्रस्तावों को मंजूरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार 11 अगस्त को मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 32वीं बैठक ली। बैठक में उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश में वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदा, जैव विविधता और वन्यप्राणी पर्यटन प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति दे सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
किसान की बेटी का दिल्ली में ‘गोल्डन’ पंच
बुधनी विधानसभा के रेहटी तहसील में आने वाले छोटे से गांव रतनपुर की रहने वाली 17 साल की मानसी यादव ने दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में स्वर्णिम सफलता हासिल की है। मानसी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
जिस पिता ने पंचर बनाकर पाला, उनकी मौत पर कंधा देने भी नहीं पहुंचे 4 बच्चे
जिस पिता ने अपनी पूरी जिंदगी बच्चों को पालने और उनका भविष्य बनाने में लगा दी, उसी पिता को जिंदगी के आखिरी पड़ाव में अपनों का सहारा तक नहीं मिला। इंदौर के घनश्याम राजपूत की कहानी रिश्तों को शर्मसार करने वाली है। यहां पढ़ें पूरी खबर
पन्ना में 7 मजदूरों की चमकी किस्मत
रत्नों की नगरी पन्ना के सरकोहा गांव में 7 गरीब मजदूरों की किस्मत रातों-रात बदल गई। सालों के कड़े संघर्ष और आर्थिक तंगी के बीच इन मजदूरों को खेत की उथली खदान से 16.96 कैरेट का अत्यंत दुर्लभ ‘जेम क्वालिटी’ हीरा मिला है। बाजार में इस उज्ज्वल और चमकदार हीरे की अनुमानित कीमत ₹50 लाख से अधिक बताई जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मध्य प्रदेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में लोकहित और प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट में लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी साझा की। यहां पढ़ें पूरी खबर
पिता 4 महीने से ऑक्सीजन पर, FIR के लिए दर-दर भटक रहा बेटा
ग्वालियर में न्याय के लिए एक बेटे का अनोखा विरोध देखने को मिला। पिता चार महीने से जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं,लेकिन आरोप है कि हादसे के चार महीने बाद भी FIR दर्ज नहीं हुई। ऐसे में नाराज बेटा कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर SP ऑफिस पहुंच गया। बेटे ने पुलिस से कहा की मेरे पिता आज भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जिस तरह मेरी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही,उससे लगता है कि इस ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत अब पुलिस और बिजली विभाग के जिम्मेदारों को है। यहां पढ़ें पूरी खबर
कमांडर की रिहाई की गुहार
कतर की जेल में बंद पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कमांडर पूर्णेन्दु तिवारी की रिहाई को लेकर अब ग्वालियर से एक बार फिर आवाज उठी है। कमांडर पूर्णेन्दु तिवारी की बहन मीतू भार्गव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय से भाई को भारत वापस लाने की अपील की है। मीतू का दावा है कि कतर में बंद आठ पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों में से सात भारत लौट चुके हैं, लेकिन उनके भाई को अब तक वापस नहीं लाया जा सका है। 87 साल की मां बेटे की राह देख रही हैं। वहीं परिवार का दावा है कि कमांडर पूर्णेन्दु तिवारी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे छात्रसंघ चुनाव
मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ के चुनाव होंगे! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा संकेत दिया हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर में छात्रसंघ चुनाव होना है। चुनाव की प्रणाली तय होना शेष है। सरकार इस संबंध में जल्द छात्र संगठनों से चर्चा करेगी। छात्र संगठनों से चर्चा कर चुनाव की प्रणाणी पर फैसला लिया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
छिंदवाड़ा में टेकऑफ से ठीक पहले प्लेन के इंजन में आई खराबी, नकुलनाथ-हरीश चौधरी थे सवार
छिंदवाड़ा की हवाई पट्टी पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पूर्व सांसद नकुलनाथ और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी अपने स्टाफ के साथ भोपाल में आयोजित बैठक में जाने के लिए विमान में सवार हुए थे। रनवे पर उड़ान भरने से ठीक पहले विमान का इंजन अचानक फेल हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
निजी पल बिता रहे थे कपल, कर्मचारी ने पर्दे के छेद से बनाया वीडियो
मध्य प्रदेश के सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरे नागपुर निवासी कपल ने प्राइवेसी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कपल का दावा है कि उनके कमरे के पर्दे में बने एक छोटे से छेद से कोई उन्हें देख रहा था। उन्होंने कथित तौर पर रिजॉर्ट के अज्ञात कर्मचारियों द्वारा वीडियो बनाए जाने की आशंका भी जताई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सुप्रीम कोर्ट के आदेश को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप
बीजेपी विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कारोबारी महेंद्र गोयनका ने अपने खिलाफ भ्रामक और मानहानिकारक खबर प्रकाशित करने के मामले में संजय पाठक को 5 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। महेंद्र गोयनका की ओर से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के अधिवक्ता आर्यन उर्मलिया ने 10 अगस्त 2026 को यह लीगल नोटिस न्यूज़ वेब पोर्टल yashbharat.com के मालिक/संपादक/प्रकाशक विधायक संजय सत्येंद्र पाठक और संवाददाता उषा पमनानी को जारी किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
शिवराज सिंह से दिलीप बिल्डकॉन तक किस राज की जांच?
मध्यप्रदेश के रिटायर्ड IFS अधिकारी और सिस्टम परिवर्तन अभियान के अध्यक्ष आजाद सिंह डबास ने EOW में शिकायत दी है। डबास ने EOW के DG को शिकायती पत्र सौंपकर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों की जांच की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


