MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 12 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

15 करोड़ की बैंक डकैती, राहुल राज चढ़ा पुलिस के हत्थे

 मध्य प्रदेश के सिंगरौली के बैढन स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई 15 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस कप्तान षियाज के.एम. ने मामले का बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि विशेष टीम ने बिहार के जहानाबाद जिले से मुख्य साजिशकर्ता और लूटे गए माल को ठिकाने लगाने वाले आरोपी राहुल राज बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

‘हजम नहीं होता तो क्यों खाते हो?’

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पिकनिक के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ घंटे बाद फायरिंग तक पहुंच गया। खाने को लेकर ताने कसने से नाराजगी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। फायरिंग के दौरान चली गोली ने विवाद से अनजान एक महिला को अपना शिकार बना लिया। गोली महिला के सिर में लगी और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

होटल के कमरे में मिला सराफा व्यापारी का शव

रतलाम के चांदनी चौक स्थित ‘महावीर ज्वेलर्स’ के संचालक रवि मोतिया ने धामनोद स्थित होटल ‘प्रेम वाटिका’ के कमरे में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। व्यापारी की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से 1.76 लाख की ठगी

सागर जिले में 90 पार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के साथ 1 लाख 76 हजार 902 रुपये की बड़ी ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि खाते से तीन बार में इतनी बड़ी रकम उड़ गई, लेकिन मोबाइल पर बैंक का एक भी मैसेज या OTP नहीं आया। यहां पढ़ें पूरी खबर

वन विभाग की टीम पर हमला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला हो गया। वनकर्मी मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की हुई। इतना ही नहीं, उनकी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

स्कूल में मासूमों से कराई जा रही थी मजदूरी

मध्य प्रदेश के सतना से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिस स्कूल में शिक्षा देकर बच्चों का जीवन संवारने का काम किया जाता है, वहां मासूमों के हाथ में फावड़ा और तगाड़ी पकड़ा दी गई। इसका वीडियो सामने आते विद्यालय प्रबंधन पर सवाल खड़े होने लगे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

जमीन नहीं कागजों में बन रही सड़कें

चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति और निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार का गुस्सा फूट पड़ा। विधायक लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे और मुख्य अभियंता के सामने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर नाराजगी जताई। यहां पढ़ें पूरी खबर

मिस वर्ल्ड” की रेस में उज्जैन की निकिता पोरवाल

उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल “मिस वर्ल्ड 2026” प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद बनकर वियतनाम पहुंची है । सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 7 देशों की सुंदरियों के साथ ‘ओम शांति ओम’ की सिग्नेचर स्टेप करती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश से पहली बार कोई प्रतिभागी इस मंच तक पहुंची है। यहां पढ़ें पूरी खबर

नाबालिग को आरोपी के पास छोड़ने पर हाईकोर्ट नाराज

मध्य प्रदेश केशिवपुरी में पुलिस की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बड़ा एक्शन। नाबालिग के अपहरण और यौन शोषण से जुड़े मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर खनियांधाना थाना प्रभारी केदार सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जांच अधिकारी एसआई के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

नाबालिग से दुष्कर्म

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से खाकी को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। लेकिन हद तो तब हो गई जब न्याय की गुहार लगाने पहुंचे पीड़ित परिवार को दो थानों के बीच घंटों तक चक्कर काटने पड़ गए। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m