MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 15 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

इंदौर से अबू धाबी के लिए सीधी ‘उड़ान, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

एयर ट्रैवलर्स के लिए 15 जुलाई का दिन बेहद खास रहा। आज से इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर इस नई इंटरनेशनल फ्लाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने फ्लाइट को फ्लैग ऑफ कर इंदौर एयरपोर्ट से रवाना किया। यह इंटरनेशनल मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत शुरू की गई है। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने यात्रियों को प्रतीकात्मक बोर्डिंग पास भी सौंपा। पूरी खबर पढ़ें…

स्कूल के पानी में भागीरथपुरा वाला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रतिष्ठित शिशुकुंज स्कूल से एक ऐसा खौफनाक और हैरान करने वाला खुलासा हुआ है, जिसने हजारों पालकों के होश उड़ा दिए हैं। बच्चों को बेहतर भविष्य और सुरक्षित माहौल देने का दावा करने वाले इस बड़े स्कूल के पानी और खाने में ‘जहर’ घुलने की पुष्टि हुई है। स्कूल के पानी की जांच में वही जानलेवा ‘कोलीफार्म बैक्टीरिया’ पाया गया है, जिसने हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा में कोहराम मचाया था। इस गंभीर लापरवाही के सामने आने के बाद कलेक्टर ने कड़ा एक्शन लेते हुए स्कूल के किचन को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

सीएम डॉ. मोहन यादव का यूसीसी पर बड़ा बयान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), भोजशाला विवाद और कांग्रेस की राजनीति को लेकर तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश सरकार इसी वर्षाकालीन (मानसून) सत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। साथ ही कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हर मुद्दे को हिंदू-मुसलमान के चश्मे से देखती है। पूरी खबर पढ़ें…

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम को जेल

 राजनगर में जमीनी विवाद में किसान को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया है। वहीं 2 आरोपी फरार हैं जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। आरोपी को राजनगर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे छतरपुर जेल भेज दिया गया। आरोपी शालिग्राम गर्ग ओर एक अन्य आरोपी को पुलिस सुरक्षा के बीच छतरपुर जिला जेल पहुंचाया गया। पूरी खबर पढ़ें…

दतिया उपचुनाव में मोदी की एंट्री! 

दतिया उपचुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच इलेक्शन में मोदी की एंट्री हुई है! दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक दतिया पहुंचे। वे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए जन समर्थन जुटाएंगे। दतिया में रहकर बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इधर, पार्टी ने उपचुनाव को लेकर प्रभारी और सहप्रभारी की नियुक्ति की हैं। पूरी खबर पढ़ें…

टैक्सी ड्राइवर ने की आत्महत्या, पत्नी और साली पर लगाए आरोप

ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने अपने मोबाइल पर फंदे से लटकते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें पत्नी, बहन और बहनोई पर मानसिक प्रताड़ना देने और झूठे दहेज प्रकरण में फंसाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर वीडियो को जांच के दायरे में लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

Bhopal Double Murder Case : पुलिस ने कातिल भाइयों को किया गिरफ्तार

ऐशबाग डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या के पीछे की वजह प्रॉपर्टी को बताई है। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी भाई हैं जो प्रॉपर्टी ब्रोकर और फिजियोथैरेपिस्ट छात्र है। पूरी खबर पढ़ें…

जज को मैसेज भेजने वाले संजय पाठक पर HC का फैसला सुरक्षित!

 मध्य प्रदेश के सबसे अमीर और कद्दावर बीजेपी विधायकों में से एक संजय पाठक के ‘फोन कॉल कांड’ में जबलपुर हाई कोर्ट में हाई-वोल्टेज सुनवाई पूरी हो गई है। माइनिंग मामले में जज को सीधे फोन मिलाने वाले विधायक अब पूरी तरह कानून के शिकंजे में फंस चुके हैं। कोर्ट ने साफ मान लिया है कि संजय पाठक ने जानबूझकर न्यायालय की अवमानना की थी। इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, यानी माननीय विधायक जी के सियासी और कानूनी भविष्य पर फैसला अब कभी भी आ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

नोटिस से भड़कीं निधि चतुर्वेदी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में अनुशासन और लेटर वॉर का एक ऐसा मजेदार और हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है, जिसने गुटबाजी को एक बार फिर उजागर कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ यह बवाल अब सीधे मानहानि के मुकदमे तक पहुंच गया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निधि चतुर्वेदी ने खुद को मिले कारण बताओ नोटिस पर अपनी ही पार्टी के संगठन प्रभारी और महासचिव संजय कांबले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

BJP जिला अध्यक्ष के सामने पार्षद की पिटाई

हादेव मंदिर की जमीन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आयोजित की गई बैठक में जमकर हंगामा हो गया। बैठक में नगर पालिका पार्षद के साथ कथित मारपीट भी की गई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पार्षद ने मारपीट की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की। जिस पर पुलिस ने एससी-एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m