MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 19 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 युवक गंभीर घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर

बीजेपी-कांग्रेस की टेंशन बढ़ाने आ रही है सपाक्स

मध्य प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस जैसे बड़े दलों की टेंशन बढ़ाने के लिए अब सपाक्स ने भी पूरी तरह कमर कस ली है। भोपाल में आयोजित सपाक्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया है कि पार्टी पूरे प्रदेश में पंचायत से लेकर नगर निगम तक के चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस उम्मीदवार के भाई महाराज गोविंद देव ने थामा भगवा दामन

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले हाई-प्रोफाइल उपचुनाव से ठीक पहले एक बहुत बड़ा राजनीतिक उलटफेर हो गया है। दतिया राजपरिवार के बड़े नाम और रसूखदार नेता महाराज गोविंद देव ने कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस ज्वाइनिंग ने न सिर्फ दतिया बल्कि पूरे प्रदेश की सियासत में हलचल तेज कर दी है, क्योंकि कांग्रेस ने इस उपचुनाव में इसी राजपरिवार के कुंअर घनश्याम सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। चुनाव से ठीक पहले परिवार के सदस्य के इस कदम से कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है। पढ़ें पूरी खबर

महिला टीचर से 3 मौलवियों की दरिंदगी

 मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुरवास में संचालित एक मदरसे की 26 वर्षीय महिला शिक्षिका ने तीन मौलवियों पर यौन उत्पीड़न, जबरन छेड़छाड़ और भाई को जान से मारने की धमकी देने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी मौलवियों को दबोचकर कोर्ट में पेश कर दिया है। वहीं स्थानीय विधायक उमाकांत शर्मा ने इस पूरे मामले में प्रदेश स्तरीय जांच की मांग उठा दी है। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस के मंच से वोट मांग ले गए बीजेपी प्रत्याशी

दतिया में उपचुनाव को लेकर एक तरफ जहां सियासी पारा हाई है। दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी और एमपी कांग्रेस अध्यक्ष के बीच सियासी नोक-झोंक ने टेंशन भरे माहौल को ठंडा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी

मध्यप्रदेश के लिए 19 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। अब राज्य में किसी के लिए कोई विशेष कानून नहीं होगा। सभी धर्मों के लोग एक ही कानून के तहत जीवन-यापन करेंगे। चाहे लिव-इन हो या जीवन से जुड़ा कोई भी मामला , सब एक ही नियम से तय होगा। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असंभव को संभव कर दिया है। उनकी अध्यक्षता में जगदीशपुर में हुई कैबिनेट ने राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने को सहमति दे दी है। पढ़ें पूरी खबर

‘चिता आंदोलन’ पर भड़के नेता प्रतिपक्ष

 छतरपुर में चल रहे केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोधी में चल रही चिता आंदोलन के दमन और सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर की गिरफ्तारी के बाद अब मध्य प्रदेश में इस पर भारी सियासी बवाल शुरू हो गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस पुलिसिया कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार को घेरा है। सिंघार ने आरोप लगाया है कि सरकार असहमति की हर आवाज को दबाने के लिए तानाशाही का रास्ता अपना रही है। पढ़ें पूरी खबर

एमपी में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग को जल्द 10 हजार शिक्षक मिलने वाले है, जिसको लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज अपलोड और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने कहा है कि अभ्यर्थियों को 18 से 20 जुलाई तक MP Online पोर्टल पर प्रोफाइल बनाकर दस्तावेज अपलोड करना जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर

मंदिर निर्माण रोकने पहुंची पुलिस से झूमाझटकी

सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र के कैमरी पहाड़ स्थित खनन लीज क्षेत्र में मंदिर निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, लीज क्षेत्र में निर्माण कार्य रोकने पहुंची पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की। इस दौरान शासकीय वाहनों में पथराव किए जाने का भी आरोप है। घटना शुक्रवार की शाम की है। इस मामले का एक वीडियो भी शनिवार की देर शाम सामने आया है। मामले में कोटर थाना पुलिस ने सात नामजद सहित दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, पथराव, गाली-गलौज और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बेबाक अंदाज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच से उनका बेहद कड़ा और बेबाक अंदाज देखने को मिला, जिसके बाद राज्य के सियासी गलियारों में इसके राजनीतिक मायने निकाले जाने शुरू हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m