MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार 27 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

जेल ले जाते समय बाइक से कूदकर भागा आरोपी

बड़वानी में आज पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी फरार हो गया। राजपुर एसडीएम कार्यालय से जिला जेल बड़वानी ले जाते समय आरोपी ने पुलिसकर्मियों को चकमा दिया और बाइक से कूदकर भाग निकला। इस घटना में बाइक गिरने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर बना डिफेंस पावरहाउस

देश की आर्थिक प्रगति और सामरिक को बढ़ाने में मध्य प्रदेश अब किसी से पीछे नहीं रहा, सेनाओं की सीमा को मजबूत और सुरक्षित करने का काम कर रही संस्कारधानी जबलपुर की आयुध निर्माणी फैक्ट्रियों के योगदान में बुधवार को एक और पन्ना जुड़ गया। जब जबलपुर के व्हीकल फैक्ट्री में बनाई गई टी 72 ओवरहॉलिंग यूनिट का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों की बल्ले-बल्ले!

मध्यप्रदेश के संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। ग्वालियर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने डाटा एंट्री ऑपरेटरों के ग्रेड पे से जुड़े मामले में राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी है। मामला सातवें वेतनमान में संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों की समकक्षता तय करने से जुड़ा है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने पहले 1900 रुपये ग्रेड पे के बजाय 2400 रुपये ग्रेड पे दिए जाने के निर्देश दिए थे। इसी फैसले के खिलाफ स्कूल शिक्षा विभाग ने डबल बेंच में अपील की थी, जिसे अब खारिज कर दिया गया है। संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ का दावा है कि इस फैसले का फायदा प्रदेश के अलग-अलग विभागों में कार्यरत करीब 50 हजार डाटा एंट्री ऑपरेटरों को मिलेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

रक्षाबंधन पर बाबा महाकाल को बंधेगी पहली डोर

 धार्मिक नगरी उज्जैन में हर तीज-त्योहार की शुरुआत सबसे पहले राजाधिराज भगवान श्री महाकालेश्वर के आंगन से होती है। इसी महान परंपरा का निर्वहन करते हुए इस बार भी रक्षाबंधन का पावन पर्व सबसे पहले बाबा महाकाल के दरबार में मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन तड़के होने वाली प्रसिद्ध भस्म आरती में बाबा महाकाल को सबसे पहली राखी अर्पित की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

कृति सेनन पर ऊषा ठाकुर के बयान से मचा हड़कंप!

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) के कम कपड़ों वाले वायरल वीडियो को लेकर मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ऊषा ठाकुर की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय संस्कृति और संस्कारों का हवाला देते हुए ऊषा ठाकुर ने कहा कि वेशभूषा भले ही व्यक्तिगत विषय हो, लेकिन सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और सभ्यता का पालन होना बेहद जरूरी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

2 करोड़ की ठगी वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

मध्य प्रदेश की राजगढ़ पुलिस ने ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र में हुई 2 करोड़ रुपये की सनसनीखेज ठगी के मामले का खुलासा करते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। ‘ऑपरेशन मनी ट्रैप’ के तहत पुलिस ने 10 राज्यों में दबिश देकर गिरोह के 14 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.73 करोड़ रुपये नकद, 4 वाहन और 19 एंड्रॉइड मोबाइल सहित कुल 2.92 करोड़ रुपये से अधिक का मशरूका बरामद करने में सफलता हासिल की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

नेपाल में भूस्खलन-बाढ़ की त्रासदी पर बागेश्वर सरकार ने जताया दुख

पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण मची भयानक तबाही पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा भारत और बागेश्वर धाम परिवार नेपाल के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

97 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रहे बुजुर्ग दंपत्ति

राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र से साइबर अपराध का अब तक का सबसे हैरान करने वाला और सबसे लंबी अवधि का मामला सामने आया है। शातिर साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति को डरा-धमकाकर लगातार 97 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट बनाकर रखा और उनसे 22 लाख रुपये से अधिक की मोटी रकम ऐंठ ली। यहां पढ़ें पूरी खबर

घूसखोर पटवारी पर शिकंजा

मध्य प्रदेश के करप्शन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला भिंड जिले से सामने आया है। जहां एक पटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि पटवारी ने नामांतरण के नाम पर 30 हजार की घूस मांगी थी। लोकायुक्त पुलिस ने घूसखोर पटवारी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई में जुटी हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

EWS कोटा 444 से घटाकर सिर्फ 37

मध्य प्रदेश में ग्रामीण कृषि विस्तर अधिकारी भर्ती परीक्षा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पदों में भारी कटौती का मामला अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पहुंच गया है। हाई कोर्ट की जस्टिस विशाल धगट की सिंगल बेंच ने इस मामले में राज्य सरकार और कृषि विभाग को कड़ा रुख अपनाते हुए 4 सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m