MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 29 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

 60 प्रतिशत मूंग MSP पर खरीदेगी सरकार

मूंग खरीदी को लेकर किसानों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब पात्र किसानों से 25 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत MSP पर मूंग खरीदेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

Chat GPT से नकल: कॉपियों में लिखा- अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें

सागर के डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में एग्जाम कॉपी जांचने के दौरान छिंदवाड़ा के निजी कॉलेज सतपुड़ा इंस्टीट्यूट में चैट जीपीटी से सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज की सभी कक्षाओं के रिजल्ट पर रोक लगा दी है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्र की कॉपी मैं शिक्षक ने पढ़ा कि पूरे आंसर का वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें। यह बात पढ़ते ही शिक्षक ने मामले की सूचना परीक्षा नियंत्रक को दी। परीक्षा नियंत्रक के आदेश पर जब अन्य विद्यार्थियों की कॉपी देखी गई तो अधिकांश कॉपियों में एक जैसा उत्तर लिखा हुआ था। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द करते हुए 3 सप्ताह के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया था। कोर्ट के फैसले के बाद सोनम ने तय समय सीमा के अंदर आत्मसमर्पण कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

शिवपुरी में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बिजली कटौती को लेकर गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रभात कंस्ट्रक्शन के मालिक मनोज प्रधान और अनिल जैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रभात कंस्ट्रक्शन के मालिक मनोज प्रधान और अनिल जैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। 2018 से लंबित प्रकरण में पेशी के लिए कोर्ट नहीं पहुंचे। जिसके बाद दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए गए। इस मामले में 17 अगस्त को सुनवाई होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

अधीक्षिका के पति करते हैं गंदी टिप्पणियां, बनवाते हैं खाना!

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से शासकीय कन्या छात्रावास की सुरक्षा और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। बैढ़न स्थित सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की दर्जनों छात्राएं बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं और छात्रावास अधीक्षिका एवं उनके पति के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत सौंपी। छात्राओं का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन अब तक मौन बना हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर

महामंडलेश्वर हुए हनीट्रैप का शिकार! 

सदावल रोड स्थित दादूराम आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसपी कार्यालय में महिला ने आवेदन देकर महामंडलेश्वर पर कार्रवाई की मांग की। वहीं महामंडलेश्वर का कहना है कि पूरा मामला हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का है। महाकाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

अब भीख  मांगने के लिए भी सहायता देगी सरकार!

जिला मुख्यालय की जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनहीनता और लापरवाही का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक दिव्यांग वृद्ध महिला शानू बी ने सार्वजनिक तौर पर भीख मांगने के लिए लिखित तौर पर प्रशासन से ट्राइसाइकिल की मांग की, और अधिकारियों ने बिना कानूनी पहलुओं और आवेदन के मजमून को ध्यान में रखे, तुरंत ट्राइसाइकिल स्वीकृत करने की कार्रवाई शुरू कर दी। मध्य प्रदेश में भीख मांगना अपराध है, लेकिन अधिकारियों ने तो मानो भीख मांगने की अर्जी पर ही ‘सरकारी मुहर’ लगा दी। यहां पढ़ें पूरी खबर

सनकी आशिक ने रची मौत की ऐसी साजिश

प्यार में ठुकराए जाने की सनक किस हद तक किसी को हैवान बना सकती है, इसका खौफनाक उदाहरण इंदौर में सामने आया है। जहां एक सनकी प्रेमी ने शादी से इनकार करने पर अपनी करीबी मित्र और एसबीआई बैंक कर्मचारी युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने हत्या को आत्महत्या या हादसा साबित करने के लिए ऐसा षड्यंत्र रचा कि पहली नजर में हर कोई यही मान बैठा कि युवती आग में जिंदा जल गई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और सीसीटीवी फुटेज ने कातिल की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

चेंबर में सज रहा था ‘गुप्त विवाह’ का मंडप!

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में ‘लव, मैरिज और हाई-वोल्टेज ड्रामे’ की चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिला न्यायालय परिसर में उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब प्रेमी जोड़े की ‘चुपके से’ कराई जा रही शादी के बीच बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अचानक वकील के चेंबर में धमक पड़े। फिर क्या था… कोर्ट परिसर ही अखाड़ा बन गया! यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m